भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे टी20 मैच में 6 विकेट से हराया
टीम इंडिया (Team India) ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे टी20 मैच में 6 विकेट से हराया. ऑस्ट्रेलिया ने पहले बैटिंग करते हुए 194/5 का स्कोर बनाया. भारत ने जवाब में 19.4 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. भारत ने इसके साथ ही तीन मैचों की टी20 सीरीज अपने नाम कर ली.
- News18Hindi
- Last Updated:
December 6, 2020, 8:48 PM IST
भारत ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) को लगातार दूसरे टी20 मैच में हरा दिया. उसने सिडनी में खेले गए मैच में मेजबान टीम को 6 विकेट से हराया. ऑस्ट्रेलिया ने मैच में पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट पर 195 रन बनाए. इसके जवाब में भारत ने शिखर धवन (52), हार्दिक पांड्या (42) और विराट कोहली (40) की पारियों की मदद से 19.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया. इस जीत के साथ ही भारत ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त भी ले ली.
जीत के बाद कप्तान विराट कोहली ने कहा, ‘यह शानदार जीत है. हमने टी20 मैचों में बतौर टीम अच्छा प्रदर्शन किया है. खास बात यह है कि इन मैचों में हम रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह के बिना खेले और इसके बावजूद जीत दर्ज की. ऐसे में यह जीत और भी ज्यादा अहम हो जाती है.’
Amazing game of cricket. Well done boys pic.twitter.com/IUqiiXNTkj
— Virat Kohli (@imVkohli) December 6, 2020
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तीसरा टी20 मैच मंगलवार को सिडनी में ही खेला जाएगा. यह वही मैदान है, जहां भारत दौरे के पहले दो वनडे मैच हार गया था. लेकिन अब सूरत बदल चुकी है. भारत ने पहले दो वनडे मैच हारने के बाद कैनबरा में लगातार दो मैच (एक वनडे और एक टी10) जीते. अब उसने सिडनी में भी जीत का पताका फहरा दिया है.