MP: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले को पब्लिक ने दी ऐसी सजा…, देखें Video

MP: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले को पब्लिक ने दी ऐसी सजा…, देखें Video


आरोपी को नंगा कर के सड़क पर घुमाते लोग.

इस घटना का वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें आप देख सकते हैं कि दर्जनभर से ज्यादा लोग युवक के हाथ बांधकर उसे सड़क पर ले जा रहे हैं.

भिंड. लड़कियों का अपहरण (Girls Abducted) कर उनके साथ शादी या छेड़छाड़ (Molestation) करने जैसी वारदात अक्सर सुनने में आती है. कई बार यह भी सुनने में आता है कि आरोपी मजनूं को स्थानीय लोगों ने पकड़कर सजा दी या पुलिस के हवाले कर दिया. मध्य प्रदेश के भिंड (Bhind) में भी ऐसी ही एक घटना देखने को मिली. यहां बीते दिनों नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले युवक को स्थानीय लोगों ने अनोखे अंदाज में सजा दी. लोगों ने आरोपी युवक को पकड़कर उसके कपड़े उतार दिया और अर्द्धनग्न अवस्था (Semi state) में उसका जुलूस निकाल डाला.

भिंड के लहार थाना क्षेत्र का यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. दरअसल, कुछ दिन पहले ही आरोपी युवक यहीं की एक नाबालिग लड़की को भगा ले गया था. इससे पूरे इलाके के लोग गुस्साए हुए थे. बीते दिनों आरोपी युवक को लोगों ने धर दबोचा और उससे अपने हिसाब से सजा दी. लोगों ने पहले तो आरोपी युवक के कपड़े उतारे और उसकी पिटाई भी की. नाबालिग लड़की के अपहरण से नाराज स्थानीय लोग इसके बाद भी शांत नहीं हुए. लोगों ने युवक को अर्द्धनग्न अवस्था में ही आसपास के इलाकों में सड़कों पर घुमाया. सरेआम मजनूं का जुलूस निकालने वाले लोग घटना से बेहद नाराज थे.

कुछ लोगों के मामूली रूप से घायल होने की खबर हैइस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आप देख सकते हैं कि दर्जनभर से ज्यादा लोग युवक के हाथ बांधकर उसे सड़क पर ले जा रहे हैं. लोगों ने नाबालिग लड़की को अगवा करने वाले आरोपी का पूरा जुलूस ही निकाल डाला. हालांकि इसके बाद युवक के पक्ष के कुछ लोग आ पहुंचे, जिनके साथ स्थानीय लोगों की झड़प भी हुई. दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले, जिसमें कुछ लोगों के मामूली रूप से घायल होने की खबर है.





Source link