आंदोलन में सियासत की एंट्री: दिग्विजय सिंह ने कहा – मोदी जी जिद, अहम और अहंकार छोड़िए, बिल वापस लीजिए, नहीं तो यह आंदोलन और बढ़ेगा

आंदोलन में सियासत की एंट्री: दिग्विजय सिंह ने कहा – मोदी जी जिद, अहम और अहंकार छोड़िए, बिल वापस लीजिए, नहीं तो यह आंदोलन और बढ़ेगा


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • Bharat Bandh; Digvijay Singh Appeals Support Nationwide Shutdown Call By Farmers On December 8

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने इंदौर पहुंचने से पहले किसानों के समर्थन में एक वीडियो जारी किया।

तीनों नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग के साथ 12वें दिन भी दिल्ली की सीमाओं पर किसान डटे हुए हैं। आंदोलन की अगली कड़ी में किसान मंगलवार को देशव्यापी हड़ताल पर जा रहे हैं। इंदौर में किसान आंदोलन के समर्थन राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ ने रैली निकालने का ऐलान जरूर किया है, लेकिन पूर्व सीएम और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने जरूर इंदौर आने के पहले एक वीडियो जारी कर किसान आंदोलन को समर्थन देने के साथ ही प्रधानमंत्री मोदी से अपनी जिद, अहम और घमंड को छोड़कर तीनों बिलों को तत्काल वापस लेने की बात कही है।

यह कहा वीडियो में…
सोमवार को एक विवाद समारोह में शामिल होने आ रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने यहां पहुंचे के पहले एक वीडियो जारी किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा लाए गए किसान विरोधी कानून से किसान आंदोलित है। तीनों कानूनों का जमकर विरोध हो रहा है। इस कानून से बड़े-बड़े कॉर्पोरेट्स की एग्रीकल्चर मार्केट जो 12 से 15 लाख करोड़ का है, उसमें उनका प्रवेश ही प्राथमिकता है। बिना चर्चा के, बिना किसी समर्थन के मोदी जी ने तीनों काले कानूनों को लोकसभा में पास करवा लिया। किसानों से बात तक नहीं की। जो बात आज आप किसानों से कर रहे हैं, यह कानून बनाने के पहले ही कर ली होती।

मोदी जी आपसे यही प्रार्थना है कि आप अपनी, जिद अहम और अहंकार को छोडि़ए और तत्काल तीनों बिल वापस लीजिए। इसके बाद एक कमेटी गठित करिए और जितने भी किसान संगठन हैं, उनके साथ चर्चा समस्या को हल करिए। ऐसा नहीं किया तो यह आंदोलन और बढ़ेगा। किसानों के साथ अन्याय कभी बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। मैं हर वर्ग से हाथ जोड़कर प्रार्थना करता हूं, जो आपको अन्न पैदा कर देता है, भोजन देता है, उसके साथ खड़े होकर तीनों काले कानूनों का विरोध करिए।

कांग्रेस समेत 20 सियासी दल बंद के समर्थन में
किसानों के 8 दिसंबर के भारत बंद के समर्थन में कांग्रेस समेत 20 सियासी दल और 10 ट्रेड यूनियंस उतर आए हैं। विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने 9 दिसंबर को राष्ट्रपति से मिलने के लिए समय मांगा है। बसपा प्रमुख मायावती ने भी किसान आंदोलन को समर्थन का ऐलान किया है।



Source link