किसान आंदोलन: वाहन रैली से दिल्ली जा रहे महाराष्ट्र के राज्यमंत्री बोले- किसानों पर डाका डालती है सरकार, मांगें पूरी होने तक लगातार चलेगा आंदाेलन

किसान आंदोलन: वाहन रैली से दिल्ली जा रहे महाराष्ट्र के राज्यमंत्री बोले- किसानों पर डाका डालती है सरकार, मांगें पूरी होने तक लगातार चलेगा आंदाेलन


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • Minister Of State Of Maharashtra Going To Delhi By Vehicle Rally Said Government Puts Robbery On Farmers, Will Continue Till The Demands Are Met

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

हाेशंगाबाद21 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • पंजाब और हरियाणा के किसानाें काे समर्थन देने दिल्ली जा रहे बच्चू ओमप्रकाश कडु केसला, इटारसी होते हुए होशंगाबाद पहुंचे

विदर्भ किसान आत्महत्या मामले में 2006 में शाेले फिल्म की तरह ओवरहैड टैंक पर चढ़कर कूदने वाले महाराष्ट्र सरकार के राज्यमंत्री बच्चू ओमप्रकाश कडु रविवार काे किसान बिल के विराेध में अपनी वाहन रैली लेकर हाेशंगाबाद जिले में पहुंचे।

भास्कर से विशेष बातचीत में उन्हाेंने माेदी सरकार पर सीधा आराेप लगाते हुए कहा किसान काे 7 हजार 500 रुपए कपास देने काे कहा गया केंद्र सरकार ने केवल 5 हजार रुपए दिए। लगातार किसान काे ठगा जाता है फिर कर्ज माफी का झांसा दिया जाता है।

यह किसान पर रहम नहीं किसान के साथ डकैती है। केंद्र सरकार किसानाें के साथ डकैती कर रही है। महाराष्ट्र के राज्यमंत्री बच्चू कडु किसान बिल के विराेध में पंजाब और हरियाणा के किसानाें काे समर्थन देने अपने समर्थकाें के साथ महराष्ट्र से दिल्ली तक बाइक रैली निकाली है।

मंत्री बच्चू कड़ु खुद बाइक से रैली में शामिल हैं। उनके समर्थक करीब 100 बाइक, 200 कार के साथ रैली में शामिल हुए हैं। कांग्रेस कैंडिडेट बबलू देशमुख काे हराकर प्रहार जनशक्ति पक्ष से बच्चू कड़ु विधायक के रूप में विजेता हुए और महराष्ट्र सरकार में जलसंपदा और शिक्षा मंत्री के पद पर हैं।

Q. रैली का क्या उद्देश्य है?
जवाब- किसान की ना काेई जाति ना ही काेई धर्म है। मैं मंत्री नहीं किसान बनकर रैली निकाल रहा हूं इसलिए कहीं काेई राजनीतिक प्रदर्शन नहीं किया।

Q. बिल का विराेध क्याें?
जवाब- बिल किसान के हित में नहीं है। एमएसपी खत्म हाे गया ताे किसानाें काे वाजिब दाम कैसे मिलेगा। बिल ही किसान हित का नहीं है।

किसान बनकर मिले पूर्व विधायक : महाराष्ट्र के राज्यमंत्री ने मेहताे परिवार के साथ रुककर रैली में शामिल सदस्याें ने भाेजन किया। भाेपाल की ओर बढ़ते हुए मंत्री की रैली हाेशंगाबाद के भाेपाल तिराहे पहुंची जहां पूर्व विधायक गिरिजाशंकर शर्मा काे रैली के आने की सूचना मिली ताे वे किसान बनकर मिलने भाेपाल तिराहे पहुंचे। यहां से रैली भाेपाल रवाना हुई।



Source link