रवींद्र जडेजा (फोटो- AP)
IND VS AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी-20 मैच में रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को बैटिंग के दौरान 20वें ओवर में सिर पर चोट लगी थी. जडेजा इसके बाद भी बैटिंग करते रहे. इस दौरान उन्होंने नाबाद 44 रन बनाए.
- News18Hindi
- Last Updated:
December 7, 2020, 10:10 AM IST
क्या हुआ था ड्रेसिंग रूम में?
वेबसाइट क्रिकबज़ के मुताबिक रवींद्र जडेजा ने ड्रेसिंग रूम में बेहोशी और चक्कर आने की शिकायत की थी. सूत्रों ने पूरे घटना को सिलसिलेवार तरीके से बताया कि आखिर क्यों जडेजा की जगह चहल को भेजने के लिए उन्हें मजबूर होना पड़ा. कहा जा रहा है कि सबसे पहले डग आउट में बैठे संजू सैमसन ने देखा कि स्टार्क की गेंद पर चोट लगने के बाद जडेजा क्रीज पर असहज थे. उन्होंने तुरंत इसके बारे में बगल में बैठे मयंक अग्रवाल को ये बात बताई. इसके बाद अग्रवाल ने टीम मैनेजमेंट को जानकारी दी. जब तक कोचिंग स्टाफ को इसके बारे में पता लगता 20 ओवर खत्म हो चुका था. जैसे ही जडेजा पारी खत्म होने के बाद वापस लौटने लगे दो खिलाड़ी उन्हें साथ ले कर आए. जडेजा ने बताया कि उन्हें चक्कर आ रहे हैं. इसके बाद चहल को कन्कशन सब्स्टीट्यूट के तौर पर भेजने का फैसला लिया गया.
ये भी पढ़ें:- विराट कोहली की कप्तानी में जीत मिली तो आया रोहित शर्मा का बयान, कही ये बातकैसे लगी थी चोट?
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी-20 मैच में जडेजा को बैटिंग के दौरान 20वें ओवर में सिर पर चोट लगी थी. जडेजा इसके बाद भी बैटिंग करते रहे. इस दौरान उन्होंने नाबाद 44 रन बनाए. जडेजा की जगह चहल को कन्कशन सब्स्टीट्यूट के तौर पर उतारा और फिर उन्होंने तीन अहम विकेट ले लिए.