Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सुखतवा11 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
होशंगाबाद जिले की सीमा पर किसानों की थर्मल स्क्रीनिंग करते स्वास्थ्यकर्मी
कृषि कानून के विरोध में आंदोलन कर रहे किसानों को समर्थन देने महाराष्ट्र से दिल्ली जा रही किसानों की वाहन रैली रविवार को होशंगाबाद जिले में दाखिल हुई। प्रहार संस्था के बैनर और झंडे लेकर चल रहे किसान जब होशंगाबाद जिले की सीमा से लगे सुखतवा पहुंचे तब पुलिस और राजस्व अमला मौके पर मौजूद था।
यहां किसानों को रोककर स्वास्थ्य कर्मियों ने कोरोना जांच के लिए 200 किसानों की थर्मल स्क्रीनिंग की। महाराष्ट्र के अमरावती से रैली में चल रहे किसान संतोष वाघमारे ने बताया कि रैली महाराष्ट्र से 3 दिसंबर से निकली है।
1 हजार किसान, 100 बाइक, 200 चारपहिया वाहन से रैली
रैली में महाराष्ट्र के अलग-अलग जगहों से किसान हैं। अहमदनगर के किसान नेता संदीप बामदाड़े ने कहा कि लगभग 1000 किसान 100 बाइक और 200 कार से दिल्ली पहुंच रहे हैं। इनमें पुरुष व महिलाएं दोनों हैं। सभी 8 दिसंबर को दिल्ली आंदोलन में शामिल होंगे।