- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- Bharat Bandh Indore ; Digvijay Singh Appeals Support Nationwide Shutdown Call By Farmers On December 8
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर24 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
सिंह ने मीडिया से चर्चा में बिल को किसान विरोधी बताया।
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कृषि बिल किसान विरोधी, गरीब विरोधी है। लगातार इसका विरोध हो रहा है। भारत बंद के आह्वान के दौरान कांग्रेस छावनी अनाज मंडी पर प्रदर्शन करेगी। धरने-प्रदर्शन की इंदौर में अनुमति नहीं है, इस सवाल के जवाब में सिंह ने कहा तो ठीक है गिरफ्तार कर लें। वहीं, कांग्रेस ने कहा किसानों के समर्थन में वे साथ हैं।
सिंह ने कहा – मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहूंगा अपनी जिद छोड़े, अहम, अहंकार से ऊपर उठे। केंद्र सरकार को चाहिए कि वे तीनों बिल वापस ले। ज्वाइंट पार्लियामेंट्री या सिलेक्ट कमेटी बनाए। किसान संगठनों से चर्चा करें और इस बिल को फिर से ड्राफ्ट किया जाए। अभी बिना चर्चा के मनमाने तरीके से कानून बना दिया गया, जिसका लगातार विरोध हो रहा है।
सोमवार को इंदौर आए सिंह ने संवाददाताओं से चर्चा में कहा ईस्ट इंडिया कंपनी ने जिस प्रकार से चंपारण में नील की खेती में शोषण किया करते थे, उस प्रकार के शोषण का रास्ता खुल गया है। मोदी जी किसानों की आय 2022 तक दुगनी करने की बात कह रहे हैं, जबकि किसानों को अभी ही उनकी उपज का सही दाम नहीं मिल रहा है।
जिन्हें गांव में घुसने नहीं दिया, वे उपचुनाव में 50 हजार से ज्यादा वोटों से जीते
उपचुनाव में कांग्रेस की हार पर पूछे सवाल पर सिंह ने कहा अचंभा हुआ। जिन लोगों को गांव में घुसने नहीं दिया गया वो 50 से 70 हजार वोटों से चुनाव जीते। उन्होंने कहा मैं शुरू से ही ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से चुनाव करवाए जाने के पक्ष में हूं। बता दें कि सिंह यहां शादी समारोह में शामिल हाेने आए हैं।