Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
कोलार के कान्हाकुंज की झुग्गी में आग।
- घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है
भोपाल के कोलार इलाके के कान्हा कुंज में सोमवार रात झुग्गी में आग लग गई। झुलसने से एक महिला की मौके पर मौत हुई है। 2 लोगों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। फायर दमकल और पुलिस भी मौके पर है। आग को बुझा लिया गया है।
जानकारी के अनुसार मृत महिला की उम्र 35 साल के आसपास के करीब है। महिला का पति पन्नालाल और भाई गंभीर रूप घायल है। घटना के बाद घायलों को अस्पताल में लाया गया। यहां नर्सरी में झुग्गी बनी हुई थी और कान्हाकुंज का चौकीदार पन्नालाल परिवार सहित रहता था।
करंट फैलने से आग लगी : फायर स्टेशन इंचार्ज
कोलार फायर स्टेशन के इंचार्ज पंकज खरे ने भास्कर को बताया आग करंट फैलने के कारण लगी है। झुग्गी बस्ती एरिया है। एक महिला की मौत हुई है। दो अन्य झुलसे हैं।