मध्यप्रदेश में बदलता मौसम: सिस्टम नहीं होने से दिन और रात का पारा चढ़ा; भोपाल और इंदौर में सबसे ज्यादा 14 डिग्री के पार पहुंचा न्यूनतम तापमान

मध्यप्रदेश में बदलता मौसम: सिस्टम नहीं होने से दिन और रात का पारा चढ़ा; भोपाल और इंदौर में सबसे ज्यादा 14 डिग्री के पार पहुंचा न्यूनतम तापमान


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal Weather, Winter News Update; Winter News Update Minimum Temperature To Rise In Bhopal, Indor

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भोपाल में छोटी झील के शाम 5:45 बजे लिया गया फोटो। राजधानी में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री तक पहुंच गया। फोटो- शान बहादुर

  • होशंगबाद और सागर में 15 डिग्री रहा रात का पारा
  • एक मात्र पचमढ़ी में ही रात के तापमान में गिरावट

अभी कोई सिस्टम नहीं बनने के कारण मध्यप्रदेश में दिसंबर के पहले सप्ताह में लगातार गर्मी बढ़ती जा रही है। यहां पर रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो गया है। सबसे गर्म होशंगाबाद और सागर में रात का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहा, जबकि इंदौर और भोपाल में यह 14 से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया है। हालांकि सिर्फ पचमढ़ी में रात के बारे में गिरावट दर्ज की गई। यहां यह 6.8 डिग्री सेल्सियस तक आ गया। मौसम विभाग की माने तो आज से मौसम में ठंडक होने की उम्मीद है। यह पश्चिमी विक्षोभ के कारण होगा।

यह बन रहा है सिस्टम

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक जीडी मिश्रा के अनुसार वर्तमान में मन्नार की खाड़ी के ऊपर निम्न दाब क्षेत्र के साथ दक्षिण-पूर्वी अरब सागर-मालदीव तथा दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी क्षेत्रों में चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय हैं। पश्चिमी विक्षोभ एक ट्रफ के रूप 68 डिग्री पूर्व देशांतर के सहारे 30 डिग्री उत्तर अक्षांश के उत्तर में समुद्र तल से 3.1 किमी की ऊंचाई पर धुरी बनाते हुए अवस्थित है, जबकि प्रेरित चक्रवातीय परिसंचरण हरियाणा के ऊपर समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई तक सक्रिय है। आज से अगले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावी होने की संभावना बनी हुई है।

चार प्रमुख शहरों का तापमान

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
भोपाल 32.6 14.0
इंदौर 30.6 14.7
ग्वालियर 31.5 11.6
जबलपुर 31.0 13.0



Source link