मासूम पर हमला: घर के बाहर खेल रहे मासूम कृष्णा के गले पर कोई सिरफिरा बदमाश ब्लेड मार गया

मासूम पर हमला: घर के बाहर खेल रहे मासूम कृष्णा के गले पर कोई सिरफिरा बदमाश ब्लेड मार गया


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • Innocent Came To Maternal Uncle’s House, Someone Was Playing Outside The House, Someone Hit The Blade With A Throat

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मासूम कृष्णा अस्पताल में भर्ती है, मां कंचन का रोे-रोकर बुरा हाल है

  • लधेड़ी ग्वालियर में रविवार शाम 7 बजे की घटना
  • घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है

घर के बाहर खेल रहे पांच साल के मासूम के गले पर कोई सिरफिरा बदमाश ब्लेड मार गया है। घटना ग्वालियर के लधेड़ी स्थित बम भोले का पुरा में रविवार शाम की है। घटना के बाद से मासूम की हालत बेहद नाजुक है। उसे गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह अपने मामा के घर शादी में आया हुआ था। रात को मामले की सूचना अस्पताल से पुलिस के पास पहुंची है। पुलिस मौके पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

बिजौली सातलपुर गांव का निवासी 5 वर्षीय कृष्णा बाथम अपनी मां कंचन बाथम के साथ मामा के घर उपनगर ग्वालियर के लधेड़ी आया था। यहां उसके मामा के घर शादी थी। शाम को वह अन्य बच्चों के साथ घर के बाहर बगिया में खेल रहा था। कुछ देर बाद अन्य बच्चे अपने-अपने घर चले गए। बाहर कृष्णा अकेला रह गया। तभी उसके चीखने की आवाज आई। कोई उसके गले पर ब्लेड मारकर भाग गया था। परिजन पहुंचे तो कृष्णा के गले से खून बह रहा था। परिजन तत्काल उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल से रात 10 बजे पुलिस को सूचना दी गई है। फिलहाल बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस हमलावर की तलाश कर रही है।

कौन था लाल शर्ट वाला युवक

पुलिस इस मामले में उलझन की स्थिति में है। अभी तक समझ नहीं पा रही है कि इतने छोटे बच्चे पर हमले की क्या बजह हो सकती है। घायल ने इशारों में परिजन को इतना बताया है कि लाल शर्ट पहले युवक उसे अपने साथ ले जा रहा था, लेकिन वह नहीं गया तो उसे खींचने लगा। मना करने पर गले पर ब्लेड मारकर भाग गया।

हमारी किसी से दुश्मनी नहीं

बच्चे की मां कंचन का कहना है कि उसके मामा की किसी से दुश्मनी नहीं है। आसपास भी अच्छा व्यवहार है, जबकि पिता का भी किसी से कोई विवाद नहीं है। पुलिस को आशंका है कि किसी नशेड़ी की यह हरकत हो सकती है।



Source link