मौसम: 6 साल बाद दिसंबर सबसे गर्म, दिन का पारा 31.5 डिग्री पर पहुंचा

मौसम: 6 साल बाद दिसंबर सबसे गर्म, दिन का पारा 31.5 डिग्री पर पहुंचा


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

जलविहार पार्क में परिजन के साथ झूलों का आनंद लेते बच्चे।

नवंबर में ठिठुरनभरी सर्दी के बाद दिसंबर की शुरूआत 6 साल में सबसे गर्म है। रविवार को अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री पर पहुंच गया। ये सामान्य से 5.6 डिग्री अधिक है। जबकि न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक रहा। इससे पहले 1 दिसंबर 2014 को अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम वैज्ञानिक डीपी दुबे के अनुसार मप्र के ऊपर प्रतिचक्रवात बना हुआ है। उत्तर की बजाय पश्चिमी हवा आ रही है। इस कारण तापमान लगातार बढ़ा हुआ है।



Source link