Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जबलपुर5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
आगामी 10 से 12 दिसम्बर के बीच होने वाले युवक कांग्रेस के संगठन चुनाव के प्रचार ने काफी जोर पकड़ लिया है। सात साल बाद होने जा रहे इन चुनावों को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। सबसे ज्यादा खींचतान शहर व ग्रामीण अध्यक्षों के दावेदारों के बीच देखी जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में जबलपुर की एक और युवा नेत्री वंदना बेन भी शामिल हो गईं हैं। जिससे ये माना जा रहा है कि प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी में जबलपुर को बड़ा पद जरूर मिलेगा।
मालवा-चंबल के दिग्गज नेताओं के बीच जबलपुर की पिंकी और वंदना बेन भी सोशल मीडिया पर जमकर प्रचार कर रहीं हैं। प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रदेश महासचिव की दौड़ में भी जबलपुर के कई युवा नेताओं ने नामांकन किया है, जिसमें रिजवान अली कोटी, आसिफ कुरैशी, रविन्द्र गौतम, अजीत चौधरी के नाम शामिल हैं।
शहर अध्यक्ष के लिए जमकर घमासान – चुनाव प्रबंधन समिति द्वारा सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं। इस बार जबलपुर शहर और ग्रामीण के अध्यक्ष अलग-अलग होंगे। शहर अध्यक्ष के लिए जितिन राज, विजय रजक, तपेश यादव, अंकुश यादव, गगन गुप्ता, साकेत श्रीवास्तव ने दावेदारी की है। इसी तरह ग्रामीण अध्यक्ष की दौड़ में भूपेन्द्र सिंह, मोहनलाल, लोकेश मिश्रा और पारस जैन के नाम शामिल हैं।