रहस्य गहराया: जबलपुर से गायब कॉलेज रजिस्ट्रार की झाड़ियों में स्कूटी और खून से सना बैग मिला, संदेही जहर खाकर अस्पताल में हुआ भर्ती

रहस्य गहराया: जबलपुर से गायब कॉलेज रजिस्ट्रार की झाड़ियों में स्कूटी और खून से सना बैग मिला, संदेही जहर खाकर अस्पताल में हुआ भर्ती


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • Scooty And Blood Stained Bags In The Bushes Of The College Registrar Missing From Jabalpur, Hospitalized By Consuming Poison Which Was Suspicious In The Case

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर39 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हाऊबाग स्टेशन के पीछे झाड़ियों में मिली स्कूटी

  • गोरखपुर थाने में आक्रोशित परिजनों ने किया हंगामा, टॉवर लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

शहर के गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज में रजिस्ट्रार 40 वर्षीय गौरव गुप्ता की पांचवें दिन स्कूटी हाऊबाग स्टेशन के पीछे झाड़ियों में मिली। उनका खून लगा बैग, हेलमेट व एक खून लगा कंबल भी मौके पर पुलिस ने जब्त किया। तीन दिसंबर की सुबह 9.30 बजे घर से कॉलेज निकले गौरव गुप्ता का कहीं पता नहीं चल रहा है। मामला उलझता जा रहा है। पुलिस ने कॉलेज में जिस संदेही सहकर्मी को पूछताछ के लिए बुलाया था, वो जहर खाकर अस्पताल में भर्ती हो गया। उधर, परिजनों का बुरा हाल है। सदर के व्यापारियों ने तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है। इसके बाद उन्होंने सदर बंद कराने की बात कही है।

लापता गौरव गुप्ता

लापता गौरव गुप्ता

जानकारी के अनुसार पंचशील नगर निवासी गौरव गुप्ता खालसा कॉलेज में रजिस्ट्रार के साथ शिक्षण का भी कार्य करते थे। तीन दिसंबर की सुबह साढ़े नौ बजे वह घर से स्कूटी एमपी 20 एसक्यू 9674 से कॉलेज के लिए निकले थे। दोपहर 12 बजे के लगभग कॉलेज का सुपरवाइजर राजकुमार दुबे घर पहुंचा। परिजनों को बताया कि गौरव सर कॉलेज नहीं पहुंचे और मोबाइल भी बंद है। घरवालों ने कॉल किया तो माेबाईल बंद मिला। तब से परिजन और गोरखपुर पुलिस तलाश में जुटी है।

खून से सना ये बैग मिला

खून से सना ये बैग मिला

स्कूटी व खून लगा बैग मिलने से रहस्य गहराया
गोरखपुर टीआई सारिका पांडे के मुताबिक गौरव गुप्ता की स्कूटी हाऊबाग स्टेशन के पीछे झाड़ियों में सोमवार को मिला। स्कूटी के ऊपर ही उनका बैग मिला। उसमें 11 हजार रुपए भी मिले, जो कॉलेज के थे। बैग में खून लगा है। थोड़ी दूरी पर उनका हेलमेट पड़ा था। पास में ही खून लगे कंबल व उनका मफलर व जूता पन्नी में मिला। छोटे भाई आशीष गुप्ता व चचेरे भाई हिमांशु गुप्ता ने बताया कि पहले दिन से पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही थी।

स्कूटी मिलने के बाद प्रदर्शन करते परिजन व समर्थक

स्कूटी मिलने के बाद प्रदर्शन करते परिजन व समर्थक

प्रिंसिपल से हो पूछताछ
उन्होंने आशंका व्यक्त की है कि कॉलेज के प्रिंसिपल से पूछताछ की जाए, लेकिन पुलिस ने अब तक नहीं किया। रांझी निवासी चंदन नाम के कर्मी पर संदेह था और पुलिस ने बयान के लिए बुलाया था। रविवार रात को उसने पत्नी से विवाद के बाद जहर खा लिया। वह रांझी छोड़कर यहां मदनमहल क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती है पुलिस अब तक चंदन से पूछताछ नहीं कर पाई है। चार दिन से हमें सिर्फ टहलाया जा रहा है। स्कूटी व खून लगा बैग मिलने से पुलिस भी अनहोनी को लेकर आशंकित है।

हेलमेट व कपड़े पर भी लगा था खून

हेलमेट व कपड़े पर भी लगा था खून

अब ये कर रही पुलिस
गौरव गुप्ता के मोबाइल का लोकेशन रतन नगर, गोरखपुर व छोटी लाइन के पास ही मिल रहा है। तीन दिसंबर को कॉलेज के विमल शुक्ला के मोबाइल में शाम को 7.30 बजे के लगभग मोबाइल चालू होने का अलर्ट आया था। गौरव गुप्ता के मोबाइल से रात 8.01 पर प्रिंसिपल के पास भी 11 सेकेंड का कॉल गया, लेकिन कोई बोला नहीं। पुलिस गौरव गुप्ता के मोबाइल की कॉल डिटेल की जांच में जुटी है। इसके अलावा छोटी लाइन फाटक सहित आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच की जा रही है।
तीन दिन में गौरव गुप्ता नहीं मिले तो सदर बंद
गौरव गुप्ता पहले सदर में रहते थे। सदर के व्यापारियों और धर्मसेना के याेगेश अग्रवाल ने पुलिस को चेतावनी दी है कि तीन दिन में गौरव गुप्ता नहीं मिले तो सदर बंद रहेगा। उनके साथ अग्रवाल,भागचंद पटेल, अरविंद बाबा, राजू गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे। वहीं स्कूटी और खून लगा बैग मिलने के बाद से गौरव गुप्ता के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

पत्नी व परिजन टीआई से जानकारी लेने पहुंचे

पत्नी व परिजन टीआई से जानकारी लेने पहुंचे

पांच वर्ष का है एक बेटा
गौरव गुप्ता दो भाईयों में सबसे बड़े हैं। उनसे छोटा आशीष गुप्ता है। परिवार में पिता सतीष कुमार गुप्ता, मां कुसुम गुप्ता, पत्नी कीर्ति गुप्ता व पांच वर्षीय बेटा अनय गुप्ता हैं। गौरव के गायब होने के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटा हर पल पापा की रट लगाए हुए है। वहीं बुजुर्ग मां-पिता बेटे की सलामती की प्रार्थना कर रहे हैं।



Source link