उमेश यादव (फोटो- BCCI)
India Tour of Australia: उमेश ने बेहतरीन स्विंग गेंदबाज़ी का नजारा पेश किया. उन्होंने 18 ओवर की गेंदबाज़ी में 44 रन देकर 3 विकेट लिए.
- News18Hindi
- Last Updated:
December 7, 2020, 2:06 PM IST
उमेश यादव का जलवा
उमेश यादव की शानदार गेंदबाज़ी से ऑस्ट्रेलिया ए के दोनों ओपनर सस्ते में ढेर हो गए. यादव ने सबसे पहले विल पुकोवस्की को आउट किया. इसके बाद उनके निशाने पर आए टीम के दूसरे ओपनर जो बर्न्स. उमेश ने इसके बाद टीम पेन का भी विकेट लिया. खास बात ये है कि इन तीनों बल्लेबाजों को ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट टीम में जगह दी है और इन्हें सीरीज़ में खेलने का मौका मिल सकता है. उमेश ने बेहतरीन स्विंग गेंदबाज़ी का नजारा पेश किया. उन्होंने 18 ओवर की गेंदबाज़ी में 44 रन देकर 3 विकेट लिए.
ये भी पढ़ें:- हार्दिक पंड्या के दीवाने हुए इंग्लैंड के पूर्व कप्तान, कहा- धोनी, विराट के बाद ये होंगे अगले ग्लोबल सुपर स्टारऑस्ट्रेलिया में उमेश का जलाव
इस साल न्यूजीलैंड के दौरा पर उमेश यादव ने एक टेस्ट मैच में 2 विकेट लिए थे. लेकिन इससे पहले साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू सीरीज़ में उन्होंने सबसे ज्यादा 23 विकेट लिए थे. उमेश अब तक ऑस्ट्रेलिया के तीन दौरे पर जा चुके हैं और हर बार उनका प्रदर्शन शानदार रहा है. ये उनका चौथा दौरा है. उन्होंने 2011-12 के पहले दौरे पर 4 मैचों में 14 विकेट लिए थे. साल 2014-15 के दौरे पर उन्हें 11 विकेट मिले थे. जबकि साल 2018 में एक टेस्ट मैच में उन्हें 2 विकेट मिले थे. उमेश यादव ने ऑस्ट्रेलिया में अब तक 27 टेस्ट विकेट लिए हैं.