विरोध का अनोखा तरीका: डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दामों पर सरकार को कोसा, मोदी-शिवराज का मुखौटा पहने कांग्रेसियों ने पेट्रोल पंप पर ग्राहकों काे खिलाई मिठाई

विरोध का अनोखा तरीका: डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दामों पर सरकार को कोसा, मोदी-शिवराज का मुखौटा पहने कांग्रेसियों ने पेट्रोल पंप पर ग्राहकों काे खिलाई मिठाई


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पेट्रोल पंप पर पहुंचकर कांग्रेसियों ने पेट्रोल डलवाने आने वालों का स्वागत किया।

पेट्रोल-डीजल के लगातार बढ़ते दामों काे लेकर कांग्रेस सड़क पर उतर आई है। हालांकि इस बार का विरोध प्रदर्शन कुछ हटकर है। कार्यकर्ता सड़क पर ढोल लेकर उतरे और पेट्रोल पंप पर पहुंचकर पेट्रोल डलवाने वालों का मुंह मीठा करवाकर हार पहनाया। उनका कहना था कि इतने महंगे पेट्रोल – डीजल के होने के बाद भी ये लोग वाहन चला रहे हैं। इनके साहस को सलाम है। मप्र राजीव विकास केंद्र ने कई पेट्रोल पंप पर जाकर विरोध जताते हुए मोदी और शिवराज का मुखौटा पहनकर सरकार को कोसा।

शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में कांग्रेसी फूल माला और मिठाई लेकर पहुंचे।

शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में कांग्रेसी फूल माला और मिठाई लेकर पहुंचे।

कांग्रेसियों का कहना है कि कोरोनाकाल में पहले ही आम लोगों की आर्थिक स्थिति खराब हो चुकी है। लोगों का व्यापार व्यवसाय चौपट होने से घर का बजट बिठाना मुश्किल हो रहा है। बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। ऐसे में भाजपा सरकार समस्याओं का निराकरण करने के बजाए महंगाई को बढ़ा रही है। इसके विरोध में कांग्रेस 7 से 14 दिसंबर 1 सप्ताह तक इसी तरह विरोध दर्ज करवाएगी। विकास केंद्र के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्रसिंह यादव ने कहा मंहगाई से जनता पहले ही परेशान है। ऊपर से लगातार पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी हो रही। हमने सोमवार को महू नाका, लोहा मंडी, रीगल चौराहा, टावर चौराहर, पलासिया और भंवरकुआ सहित कई चौराहों पर गांधीवादी तरीके से विरोध किया है। पेट्रोल डलवाने आए लोगों का स्वागत करने के पीछे तर्क दिया कि लोग इतनी महंगाई में भी पेट्रोल डलवा रहे हैं। उनकी हिम्मत की दाद देने के लिए यह किया गया। वे इतनी महंगाई में भी देश के विकास में सरकार का साथ दे रहे हैं।

कांग्रेसी बोले - इतने मंहगे ईंधन के बाद भी ये लोग देश चलाने में अपना योगदान दे रहे हैं।

कांग्रेसी बोले – इतने मंहगे ईंधन के बाद भी ये लोग देश चलाने में अपना योगदान दे रहे हैं।

पेट्रोलियम मंत्री का तर्क
रविवार को इंदौर आए केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर कहा था कि अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों के कारण इनमें बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा कुछ देशों में आंतरिक संघर्ष के कारण कच्चे तेल के दाम बढ़ रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हम देश में 5 हजार बॉयोगैस प्लांट्स के निर्माण के मिशन पर हैं। इससे किसानों को काफी फायदा होगा।



Source link