शराब के लिए हत्या: भोपाल में दोस्त ने गलती से साथी का पैग पी लिया; आरोपी ने उसी से चाकू छीनकर हत्या कर दी

शराब के लिए हत्या: भोपाल में दोस्त ने गलती से साथी का पैग पी लिया; आरोपी ने उसी से चाकू छीनकर हत्या कर दी


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Bhopal Liquor Murder Update | Madhya Pradesh Bhopal Man Murder By His Friend Over Accidentally Drinks His Liquor

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपालएक मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पुलिस ने हत्या के दो दिन के अंदर ही पूरे हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी को पकड़ लिया।

  • पुलिस का चौबीस घंटे के अंदर ही अंधे कत्ल का खुलासा

भोपाल में एक युवक की हत्या उसके ही दोस्त ने शराब के विवाद पर कर दी थी। आरोपी ने गलती से मृतक के के ग्लास की शराब पी ली थी। इसी से नाराज मृतक ने चाकू निकालकर उस पर हमला कर दिया। आरोपी ने उसी का चाकू छीनकर उसके माथे और जांघ में घोंप दिए। ज्यादा खून बहने के कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी गाड़ी में जाकर छिप गया था। जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया।

एसडीओपी बैरागढ़ अंतिमा समाधिया ने बताया कि खजूरी थाना क्षेत्र के भौंरी में शनिवार रात एक अज्ञात लाश मिली थी। उसके मृतक की जांघ एंव दाहिनी आंख के ऊपर से खून निकल रहा था। उसे 100 डायल से हमीदिया अस्पताल भेजा गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। मृतक की शिनाख्त रामचरण उर्फ रामबाबू के रूप में हुई। पूछताछ में सामने आया कि वारदात से पहले वह पिंटू के साथ देखा गया था।

उनके बीच शराब पीने को लेकर विवाद भी हुआ था। पुलिस ने 22 साल के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसने बताया कि शराब पीने की बात पर पर कहा सुनी हो गई थी। रामचरण ने मारने के लिए चाकू निकाल लिया था। उसके हमला करने पर उससे ही चाकू छीनकर उस पर हमला कर दिया। उसके दाहिनी आंख के ऊपर एवं दाहिनी जांघ पर चाकू से मारा। खून बहता देखने के कारण वहां से भाग गया। आरोपी पिन्टू भिलाला अपने ट्रक क्रमांक एमपी 37 जीए 1782 में भारत पेट्रोलियम पर छिपा हुआ था। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।



Source link