- Hindi News
- Local
- Mp
- MP Chief Minister Shivraj Singh Chouhan In Tamil Nadu Tiruchendur Murugan Temple Today
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री शिवराज आज तामिलनाडु के दौरे पर हैं। वे तूतीकोरिन में BJP की वेल यात्रा के समापन समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री भगवान मुरूगन के दर्शन भी करेंगे।
- इस यात्रा में 21 नंवबर को गृहमंत्री अमित शाह भी शामिल हुए थे
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज तमिलनाडु के दौरे पर हैं। वे दोपहर 12 बजे तिरूचेंदुर पहुंच गए है। मुख्यमंत्री तूतीकोरिन में BJP की वेल यात्रा के समापन समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद तूतीकोरिन में ही भगवान मुरुगन का दर्शन करेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज शाम 7 बजे भोपाल लौटेंगे। 21 नवंबर में वेल यात्रा में अमित शाह भी चेन्नई में इस यात्रा में शामिल हुए थे।
तमिलनाडु में BJP की वेल यात्रा एक माह से चल रही है। आगामी विधानसभा चुनाव और तमिलनाडु में राजनीतिक दृष्टिकोण से वेल यात्रा BJP के लिए महत्वपूर्ण है। यह यात्रा तमिलनाडु में भगवान मुरुगन (कार्तिकेय) के 6 प्रमुख मंदिरों से निकाली गई है। BJP का आरोप है कि तमिलनाडु में विपक्ष के कुछ संगठनों के द्वारा भगवान मुरूगन के अपमान किया है। यही वजह है कि तमिल गर्व, तमिल भगवान मुरुगन, तमिल भावनाओं के सम्मान, तमिल संस्कृति को बढ़ाने के लिए वेल यात्रा निकाली जा रही है।