MHA की एडवाइजरी: राज्य सरकार सुनिश्चित करे कि भारत बंद के दौरान कोई घटना न हो, पीएचक्यू ने हर जिले के एसपी को किया अलर्ट

MHA की एडवाइजरी: राज्य सरकार सुनिश्चित करे कि भारत बंद के दौरान कोई घटना न हो, पीएचक्यू ने हर जिले के एसपी को किया अलर्ट


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bharat Bandh Update, Madhya Pradesh News Update; PHQ Alerts SP Of Every District

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कृषि कानून के खिलाफ भोपाल के नीलम पार्क में किसान संगठनों ने धरना देना शुरु कर दिया है।

  • कांग्रेस ने समर्थन का किया ऐलान, जिला मुख्यालयों में किसानों की मांगों को लेकर कलेक्टर को सौंपा जाएगा ज्ञापन

कृषि कानून के खिलाफ 8 दिसंबर को भारत बंद को लेकर गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार को एडवाइजरी जारी कर दी है। जिसमें कहा गया है कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित करे कि भारत बंद शांति पूर्वक हो और किसी भी तरीके की अप्रिय घटना न हो। एडवाइजरी जारी होने के बाद पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के एसपी को बंद के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश में पुलिस अलर्ट मोड में इसलिए भी आ गई है, क्योंकि किसानों के आव्हान पर बुलाए गए भारत बंद को कांग्रेस ने समर्थन का ऐलान कर दिया है। कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में चल रहे आंदोलन के बाद भोपाल के अलावा प्रदेश के कई जिलों में धरना शुरू हो गया है।

भारत बंद के समर्थन का ऐलान करते हुए कांग्रेस ने सभी जिलों के अध्यक्षों को पत्र भेजा है।

भारत बंद के समर्थन का ऐलान करते हुए कांग्रेस ने सभी जिलों के अध्यक्षों को पत्र भेजा है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इस संबंध में एक पत्र सभी जिलों के अध्यक्षों को भेजा है। जिसमें कहा गया है कि किसानों के आंदोलन को सर्मथन देकर प्रभावी बनाएं। यह पत्र प्रदेश महामंत्री राजीव सिंह के हस्ताक्षर से जारी किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बयान जारी करते हुए कहा है कि तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के 8 दिसंबर के भारत बंद को मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस का पूर्ण समर्थन है। किसानों की मांगों के समर्थन में जिला मुख्यालयों में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

एमएसपी की गारंटी का कानून में जिक्र नहीं

कमलनाथ ने कहा है कि मोदी सरकार द्वारा किसानों की बगैर सहमति से तीन नए कृषि कानून लागू किए गए हैं, जो किसान विरोधी हैं। इससे किसान पूरी तरह से बर्बाद हो जाएंगे। इन कानूनों में न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी का जिक्र नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस कानून से मंडी व्यवस्था समाप्त हो जाएगी और कारपोरेट जगत को फायदा होगा।

दिग्विजय ने जारी किया वीडियो संदेश

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने किसानों द्वारा किए जा रहे भारत बंद के समर्थन में वीडियो संदेश जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि किसानों के आंदोलन को कांग्रेस का समर्थन है। दिग्विजय ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की है कि बंद का शांतिपूर्ण तरीके से समर्थन करें।



Source link