- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Schools From Class 9th To 12th Will Open In Madhya Pradesh This Week, Regular Classes Will Be Held
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
प्रतीकात्मक फोटो
निजी व सरकारी हाई व हायर सेकंडरी स्कूलाें में नियमित कक्षाएं इसी हफ्ते शुरू हाे जाएंगी। स्कूलाें के मामलाें काे लेकर स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार मंगलवार काे मंत्रालय में निजी स्कूल संचालकाें की बैठक लेंगे। इसके लिए स्कूल संचालकाें के रजिस्टर्ड संगठनाें के प्रमुख पदाधिकारियाें काे बुलाया गया है।
साेसायटी फाॅर प्राइवेट स्कूल डायरेक्टर्स के प्रदेशाध्यक्ष डाॅ.आशीष चटर्जी ने बताया कि दाेपहर 3:30 बजे मंत्रालय स्थित रुम नंबर 116 में बैठक हाेगी। इसमें निजी स्कूल संचालकाें के संगठनाें के पदाधिकारी शामिल हाेंगे। मप्र अशासकीय विद्यालय संचालक मंच ने 14 दिसंबर से आंदाेलन का ऐलान भी किया है। डीईओ नितिन सक्सेना ने बताया कि संभागायुक्त के निर्देश पर राजधानी के सरकारी स्कूलाें में भी रंगाई- पुताई और सफाई का काम जारी है।