- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- Jitu Patwari; Madhya Pradesh Congress MLA Jitu Patwari On Narendra Modi Over Bharat Bandh And Farmer Protest
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर38 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पूर्व मंत्री पटवारी ने किसान बिल का समर्थन करते हुए मोदी सरकार पर निशाना साधा।
नए कृषि कानून के विरोध में मंगलवार को भारत बंद के समर्थन में कांग्रेस सड़क पर उतर आई। सुबह कांग्रेसी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह के साथ विरोध स्वरूप छावनी अनाज मंडी को बंद करवाने पहुंचे। प्रदर्शन में जीतू पटवारी, विधायक संजय शुक्ला, शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल, जिला अध्यक्ष सदाशिव यादव सहित कई नेता कार्यकर्ता बाइक रैली के रूप में छावनी अनाज मंडी पहुंचे और यहां सरकार के खिलाफ नारेबाजी की, लेकिन इन्हें संभालने के लिए तीन थानों का बल मौजूद रहा।

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह भी छावनी मंडी पहुंचे।
पूर्व मंत्री और विधायक जीतू पटवारी ने कहा कि देश और किसानों को बताया जा रहा है कि मोदी जी ने जो निर्णय लिया, वह देश हित में लिया गया है और मोदी जी पर भरोसा करो। देश ने मोदी जी पर नोटबंदी के दौरान भी भरोसा किया था। दो करोड़ रोजगार देने वाली बात पर भी भरोसा किया। देश ने कोविड के पहले और बाद में भी भरोसा किया, लेकिन मोदी जी पास कहां पर हुए, जो देश उन पर अब भी भरोसा करे।
पटवारी ने कहा कि किसानों की हालत दिनोदिन बदतर होती जा रही है। किसान जब समर्थन मूल्य की बात करता है, तो कानून का एक अक्षर, एक लाइन कहीं नजर नहीं आती। बिना समर्थन मूल्य के किसान के उपज की गारंटी क्या। जब किसी व्यक्ति या कंपनी का एकाधिकार होगा तो उपभोक्ता पर असर नहीं आएगा, इसकी क्या गारंटी है मोदी जी के पास। कांग्रेस पार्टी सिर्फ और सिर्फ किसानों के साथ है। हम किसानों के समर्थन में देश आए, क्योंकि यह देश कृषि प्रधान है। किसान हमारे भगवान के समान हैं, जो एक जीवन देने वाला है और एक जीवन चलाने वाला है। यह किसान और मोदी जी की हठधर्मिता की लड़ाई है।

शांतिपूर्वक कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन।