किसान आंदोलन: सुबह से ही बाजार बंद कराने निकले कांग्रेसी कार्यकर्ता, 700 पुलिसकर्मियों को लगाया सुरक्षा में

किसान आंदोलन: सुबह से ही बाजार बंद कराने निकले कांग्रेसी कार्यकर्ता, 700 पुलिसकर्मियों को लगाया सुरक्षा में


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ग्वालियर में बंद का व्यापक असर देखने को मिला।

कृषि कानून के विरोध में देशव्यापी बंद को सफल बनाने सीटू ने शहर में बंद का समर्थन किया। सीटू कार्यकर्ता सुबह से ही सड़कों पर निकलना शुरू हो गए।

मंगलवार को वैसे ही बाजार बंद रहते हैं। बंद बाकी घोषणा के बाद पूरी तरह बाजार बंद रहे। सड़क पर सवारी वाहन या अन्य वाहन आम दिनों की तुलना में कम ही दिखे। कांग्रेस और सीटू के बंद को ध्यान में रखते हुए करीब 700 पुलिस जवान और अफसरों को सुरक्षा में लगाया गया।

भारत बंद का व्यापक असर ग्वालियर में देखने को मिला। सभी प्रमुख बाजार महाराज बाड़ा, सराफा बाजार, मुरार क्षेत्र के बाजार बंद रहे। बाजारों को बंद कराने के लिए कांग्रेस के कार्यकर्ता कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता शहर में घूमते रहे। लोगों ने खुद से ही अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। विपक्षी दलों का कहना है कि सरकार को तीन काले कानून वापस लेना चाहिए। सीटू के अखिलेश यादव का कहना है कि यात्री वाहन चालकों से बंद को सफल बनाने की अपील की है। फूलबाग चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया है। सीटू नेता रामविलास गोस्वामी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया।



Source link