बेन स्टोक्स (Ben Stokes) पिता के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताना चाहते थे और इसी वजह से वह आईपीएल में भी देरी से अपनी टीम राजस्थान रॉयल्स से जुड़े थे
बेन स्टोक्स (Ben Stokes) पिता के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताना चाहते थे और इसी वजह से वह आईपीएल में भी देरी से अपनी टीम राजस्थान रॉयल्स से जुड़े थे
- News18Hindi
- Last Updated:
December 8, 2020, 8:01 PM IST
गेरार्ड स्टोक्स इस बीमारी की चपेट में जनवरी में आए थे और पांच सप्ताह पहले उनकी हालत काफी बिगड़ गई थी. उन्हें जोहानिसबर्ग के हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था, इसके बाद उन्हें हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया था. वह पिछले कुछ महीनों से क्राइस्टचर्च में अपने घर में ही थे, जहां उन्होंने मंगलवार को आखिरी सांस ली. दुर्भाग्य से इस मुश्किल समय में बेन स्टोक्स अपने परिवार के साथ नहीं हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज से उन्हें आराम दिया है, मगर क्वारंटीन और बाकी सभी प्रोटोकॉल के चलते वह परिवार के पास नहीं पहुंच सकते.
सप्ताहभर सो नहीं पाए थे स्टोक्स
पिता की बीमारी के चलते बेन स्टोक्स इस साल के शुरुआत में घरेलू सीजन को बीच में छोड़कर न्यूजीलैंड रवाना हो गए थे. वह आईपीएल के इस सीजन में हिस्सा लेने के लिए भी देरी से यूएई पहुंचे थे. स्टार ऑलराउंडर स्टोक्स अक्सर अपनी उंगली को मोड़कर अपनी विजयी पारी अपने पिता को समर्पित किया करते थे.यह भी पढ़ें:
स्टोक्स के पिता की न्यूजीलैंड में मौत; ब्रेन कैंसर से हारे गेड, RR ने कहा- ‘बेन हम आपके साथ’
IND vs AUS: वेड-मैक्सवेल का अर्धशतक, ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे टी20 में भारत को 12 रन से हराया
स्टोक्स ने कुछ महीनों पहले खुलासा किया था जब उन्हें पिता के कैंसर के बारे में पता चला था तो वो करीब सप्ताहभर सो नहीं पाए थे और मानसिक नजरिए से उस समय उन्होंने टीम का साथ छोड़कर घर लौटना सही लगा.