‘भारत बंद’ का इंदौर में असर: फल और सब्जी मंडी खुली, किसान संगठनों ने किया समर्थन; कांग्रेस नेता-कार्यकर्ता छावनी अनाज मंडी पर देंगे धरना

‘भारत बंद’ का इंदौर में असर: फल और सब्जी मंडी खुली, किसान संगठनों ने किया समर्थन; कांग्रेस नेता-कार्यकर्ता छावनी अनाज मंडी पर देंगे धरना


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • Indore (Madhya Pradesh) Bharat Bandh Today Latest News Update | Farmers Nationwide Strike News Update; Indore

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सब्जी मंडी में आम दिनों की तरह ही किसान बड़ी मात्रा में सब्जी लेकर पहुंचे।

  • किसान मोर्चा ने मार्केट एसोसिएशन, व्यापारियों से किया आह्वान, बंद को दें समर्थन
  • कांग्रेस, आम आदमी पार्टी सहित अन्य कई संगठनों ने दिया समर्थन

नए कृषि कानून के विरोध में आज (मंगलवार) को भारत बंद है। बंद को इंदौर में किसान संगठनों ने भी समर्थन दिया है। लेकिन, बंद का यहां कुछ ज्यादा असर नजर नहीं आ रहा है। कारण इंदौर में आलू, फ्रूट और सब्जी में कामकाज आमदिनों की तरह ही शुरू हो चुका है। यहां पर किसानों के फल-सब्जी का लेनदेन अलसुबह से ही चल रहा है। उधर, कांग्रेसी नेता-कार्यकर्ता छावनी समर्थन में अनाज मंडी में धरना देकर कानून वापस लेने की मांग करेंगे। आप भी दोपहर में राजबाड़ा पर बैठेगी।

किसान मोर्चा रैली निकालने की तैयारी में

संयुक्त किसान मोर्चा ने व्यापारियों से किसानों के समर्थन में दुकानें, व्यवसायिक प्रतिष्ठान और मार्केट बंद रखने की अपील की है। सुबह 11 बजे तेजाजी नगर से किसान रैली भी निकलेगी। यह विभिन्न मार्गों से होती हुई दोपहर 2 बजे राजबाड़ा पहुंचेगी। राजबाड़ा से रीगल होते हुए रैली तेजाजी नगर में समाप्त होगी।

मंडी में गोभी की काफी आवक रही।

मंडी में गोभी की काफी आवक रही।

राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के मीडिया प्रवक्ता आशीष भैरम ने बताया सरकार एवं किसानों के बीच पांच दौर की बातचीत के बाद भी सहमति नहीं बन पाई है, इसका सिर्फ एक ही कारण है कि सरकार किसानों की मांगें मानना नहीं चाहती है। संयुक्त किसान मोर्चा ने भारत बंद का आह्वान किया है। राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के जिला अध्यक्ष राज कुमार पाटीदार ने बताया किसानों के समर्थन में तेजाजी नगर चौराहा से 11 बजे रैली निकलेगी जो भंवरकुआ, चोइथराम मंडी चौराहा, राजेंद्र नगर ब्रिज, राऊ, राजेंद्रनगर, अन्नपूर्णा रोड, महू नाका, गंगगवाल, एमजी रोड होते हुए दोपहर में राजबाड़ा पहुंचेगी। यहां से रीगल, पलासिया होते हुए रैली तेजाजीनगर में समाप्त होगी।

कांग्रेस नेता छावनी अनाज मंडी में देगी धरना
कांग्रेस नेता-कार्यकर्ता छावनी अनाज मंडी में धरना देंगे। शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल और जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव ने बताया, किसानों के समर्थन में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की मौजूदगी में धरना दिया जाएगा। इस मौके पर पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, पूर्व मंत्री जीतू पटवारी, विधायक संजय शुक्ला, विशाल पटेल मौजूद रहेंगे।

आम आदमी पार्टी ने दिया समर्थन
भारत बंद का आम आदमी पार्टी ने समर्थन किया है। पार्टी की इंदौर ईकाई द्वारा दोपहर 12 बजे राजबाड़ा और उसके पास के क्षेत्र में व्यापारियों से बंद रखने की अपील की जाएगी। वहीं, अखिल भारतीय शांति और एकजुटता संगठन ने किसानों का समर्थन दिया। महासचिव अरविंद पोरवाल, राहुल भाई, विजेंद्र सोनी और रामप्रकाश त्रिपाठी ने कहा है कि सरकार किसानों की बात माने और तुरंत कृषि कानून को रद्द करें।

प्रशासन- बिना मंजूरी जुलूस, रैली, सभा पर लगाया प्रतिबंध

मंगलवार को भारत बंद से पहले प्रशासन ने सोमवार को एक बार फिर प्रतिबंधात्मक धारा 144 के तहत चार आदेश जारी किए हैं। बिना मंजूरी रैली, जुलूस, सभा नहीं होगी। बिना मंजूरी के ध्वनि विस्तारण यंत्रों का उपयोग नहीं होगा। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक मैसेज पोस्ट करने पर भी प्रतिबंध लगाया है। किराएदारों, घरेलू नौकरों, होटल, लॉज, धर्मशाला में रुकने वाले लोगों की जानकारी देना अनिवार्य किया गया है।



Source link