भारत बंद: शहर में बंद का असर नहीं, कांग्रेसियों ने कराई दुकानें बंद, किसान संगठन रहे नदारद

भारत बंद: शहर में बंद का असर नहीं, कांग्रेसियों ने कराई दुकानें बंद, किसान संगठन रहे नदारद


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sagar
  • There Was No Effect Of Bandh In The City, Congressmen Closed Shops, Farmers Organizations Remained Absent

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सागर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

फोटो – मकरोनिया क्षेत्र में मंगलवार को बंद मुख्य चौराहे की दुकानें।

  • मकरोनिया क्षेत्र में दिखा बंद का मिला-जुला असर।
  • कांग्रेस नेताओं ने मकरोनिया व शहर में दुकानें कराई बंद।

कृषि कानूनों के विरोध में बुलाए गए भारत बंद का शहर में कोई असर देखने को नहीं मिला। तो वहीं मकरोनिया में इसका मिला-जुला असर रहा। मंगलवार को कांग्रेस नेताओं ने शहर के मुख्य बाजारों व मकरोनिया क्षेत्र में घूम कर कुछ दुकानें बंद कराई। इस दौरान दुकान संचालकों व कांग्रेस नेताओं के बीच हल्की नोंक-झोंक भी कुछ स्थानों पर हुई। सबसे मुख्य बात यह रही कि बंद के दौरान किसान संगठन पूरी तरह नदारद रहे। सिर्फ कुछ कांग्रेस नेता ही दुकानें बंद कराते नजर आए।

कांग्रेस नेताओं ने मकरोनिया व शहर में दुकानें कराई बंद।

कांग्रेस नेताओं ने मकरोनिया व शहर में दुकानें कराई बंद।

सागर शहर में सुबह से अधिकांश बाजार व दुकानें रोज की तरह खुले। हालांकि कुछ दुकानदारों में बंद को लेकर डर भी नजर आया और वे आधी शटरें गिराकर दुकान चलाते रहे। दोपहर करीब 12 बजे कांग्रेस नेताओं ने पहले मकरोनिया और फिर शहर के मुख्य कटरा बाजार में घूमकर दुकानें बंद कराई।

कटरा बाजार में एक-दो स्थानों पर दुकान संचालकों ने दुकान बंद कराने का विरोध किया तो कांग्रेस नेताओं से उनकी हल्की बहसबाजी भी हुई। लेकिन तुरंत तो दुकान संचालकों ने दुकान बंद कर ली और कांग्रेस नेताओं के जाते ही अधिकांश दुकानें फिर खुल गईं। तो वहीं मकरोनिया में किसान नेताओं ने हाथ जोड़कर दुकान संचालकों से दुकानें बंद रखने का अनुरोध किया।

इसलिए मकरोनिया में अधिकांश क्षेत्र की दुकानें दोपहर तक बंद रहीं। बंद कराने वाले कांग्रेस नेताओं में पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी, वीरेन्द्र गौर, सुरेन्द्र सुहाने, पुरषोत्तम चौबे सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।



Source link