भोपाल में सुसाइड: कटारा हिल्स में 19 वर्षीय लड़की की लाश फांसी पर लटकी मिली

भोपाल में सुसाइड: कटारा हिल्स में 19 वर्षीय लड़की की लाश फांसी पर लटकी मिली


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपालकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कटारा हिल्स क्षेत्र में 19 साल की एक लड़की पूजा शर्मा सुबह 8 बजे फांसी पर लटकी हुई मिली है। घटना के समय, मौके पर कोई नहीं था। पुलिस का मानना है कि लड़की ने सुसाइड किया है परंतु उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

पुलिस के अनुसार, लड़की के पिता ऑटो चलाते हैं। मां ममता शर्मा सागर फार्म में घरेलू काम करती हैं। लड़की के दो भाई हैं। एक भाई अजय शर्मा 22 साल का जो आइसर कंपनी में नौकरी करता है। दूसरा भाई 21 वर्षीय विजय भी ऑटो चलाता है और लड़की की छोटी बहन 15 साल की आरती है। सभी लोग सुबह अपने काम पर चले गए थे। पूजा ने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था। जब आरती घर आई तो उसने आवाज लगाई, लेकिन उसका कोई जवाब नहीं आया। तब उसने दरवाजा खटखटाया। जब काफी देर तक कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला तो उसने अपने भाई और पिता को फोन किया। जब सब घर पहुंचे। पिता ने दरवाजा तोड़ा तो पूजा फांसी पर लटकी हुई मिली। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।



Source link