Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जबलपुर8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
जबलपुर में सुबह निकली चटख धूप
- दिन का तापमान भी 31 डिग्री सेल्सियस के हुए पार
जिले के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। राजस्थान के ऊपर बने चक्रवात का असर के चलते न्यूनतम तापमान भी 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सोमवार को अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुई। सुबह आर्द्रता 79 प्रतिशत रही। सुबह आठ बजे जबलपुर का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा।
दिसंबर में पारा 31 के पार
मौसम विभाग के अनुसार मौसम के अधिकतम तापमान में उछाल बना हुआ है। मंगलवार को भी यह 31 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहेगा। पहली बार ऐसा हो रहा है कि दिसंबर में पारा 31 से ऊपर बना हुआ है। पिछले वर्ष आठ दिसंबर को अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस था। जबकि न्यूनतप तापमान लगभग इसी तरह का था।
मौसम में परिवर्तन की ये है वजह
मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में मन्नार की खाड़ी, दक्षिण-पूर्वी अरब सागर-मालदीव, दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी क्षेत्रों में और दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय हैं। पश्चिमी विक्षोभ ईरान के ऊपर एक चक्रवातीय परिसंचरण के रूप समुद्र तल से 3.1 किमी व 3.6 किमी की ऊंचाई के मध्य सक्रिय हो चुका है। 11 दिसंबर से अगले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावी होने की संभावना बनी हुई है।