Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियर3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
प्रतिकात्मक फोटो
- उत्तर की बजाय पश्चिमी हवा आने के कारण रात का पारा चढ़ा, दिन के तापमान में 1.8 डिग्री की गिरावट
राजस्थान के ऊपर प्रेरित चक्रवात बनने के कारण हवा की दिशा बदली हुई है। अंचल की ओर उत्तर की बजाय पश्चिमी हवा आ रही हैं। इस कारण रात का तापमान बढ़ा हुआ है। हालांकि मंगलवार को दिन के तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अनुसार अभी 11 दिसंबर तक सर्दी से राहत रहेगी। यानी दिन और रात का तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री ऊपर रहेगा। नया पश्चिमी विक्षोभ 11 दिसंबर से फिर सक्रिय होगा। इसके गुजरने के 3 से 4 दिन बाद फिर से सर्दी जाेर पकड़ेगी। इस दौरान कोहरे की भी शुरुआत हो सकती है।
दिन और रात का पारा सामान्य से 4 डिग्री ऊपर इसलिए सर्दी गायब
दिन और रात का पारा सामान्य से 4 डिग्री ऊपर चल रहे हैं। इसके चलते दिन मंे सर्दी नहीं है, लेकिन रात का तापमान 12 डिग्री से नीचे चल रहा है। मंगलवार को पिछले दिन की तुलना में अधिकतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस गिरावट के साथ 29.7 डिग्री दर्ज किया गया।
यह सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस बढ़त के साथ 11.6 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 3.9 डिग्री अधिक रहा।
आगे क्या… 11 से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा
एक पश्चिमी विक्षोभ ईरान के ऊपर सक्रिय है। जबकि नया पश्चिमी विक्षोभ 11 दिसंबर से सक्रिय होने की संभावना है। इसके गुजरने के 3 से 4 दिन बाद अंचल में उत्तरी हवा आएंगी, जिससे सर्दी बढ़ेगी। अभी 11 दिसंबर तक दिन और रात दोनों तापमान सामान्य से ऊपर रहेंगे।
-डीपी दुबे, मौसम वैज्ञानिक