लिफ्ट में ख़राबी: जिला अस्पताल की लिफ्ट में तीन लोग फंसे, स्टाफ ने सुरक्षित निकाला, अब नई लिफ्ट लगेगी

लिफ्ट में ख़राबी: जिला अस्पताल की लिफ्ट में तीन लोग फंसे, स्टाफ ने सुरक्षित निकाला, अब नई लिफ्ट लगेगी


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ujjain
  • Three People Trapped In The Lift Of The District Hospital, The Staff Evacuated, Now A New Lift Will Be Installed

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

उज्जैन10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जिला अस्पताल की लिफ्ट में एक मरीज सहित तीन लोग फंस गए। जिन्हें हॉस्पिटल के स्टाफ ने सुरक्षित निकाला। अब हॉस्पिटल प्रबंधन नई लिफ्ट लगाएगा। इसके लिए कोटेशन लिए जाएंगे। सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. महेश मरमट ने बताया जिला चिकित्सालय की एकमात्र लिफ्ट करीब 25 वर्ष पुरानी है और वर्तमान में ओटीएस कंपनी के वार्षिक रख-रखाव के अनुबंध में है।

पुरानी होने के कारण यह बार-बार खराब होती रहती है, जिसे भविष्य में बदलने की जरूरत है। अब नई लिफ्ट के कोटेशन प्राप्त कर विभाग के वरिष्ठ कार्यालय को अवगत कराया गया है। जिला चिकित्सालय की एकमात्र लिफ्ट 6 दिसंबर को दोपहर 3 बजे किसी मरीज के परिजन द्वारा अचानक चैनल गेट को खोल देने से बंद हो गई थी।

उस समय लिफ्ट में एक मरीज सहित तीन लोग मौजूद थे, जिन्हें अस्पताल के स्टाफ द्वारा बाहर का चैनल गेट खोलकर तत्काल सुरक्षित निकाला गया। जिसमें किसी की जान को खतरे जैसी स्थिति निर्मित नहीं हुई। लिफ्ट को सुधारने के लिए ओटीएस कंपनी के टेक्नीशियन जितेंद्र राजौरिया ने कार्य शुरू कर दिया है।



Source link