भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीमित ओवर की सीरीज में छठे गेंदबाजी विकल्प की कमी खली.’ (Suresh Raina/Instagram)
सुरेश रैना (Suresh Raina) ने कहा कि कप्तान के लिए यह बेहद अहम होता है कि कोई बल्लेबाज चार-पांच ओवर गेंदबाजी करे और रन गति पर अंकुश लगाए
एक ऐप के लॉन्चिंग कार्यक्रम में रैना ने कहा कि बल्लेबाज का गेंदबाजी करना और गेंदबाज का बल्लेबाजी करना काफी अहम होता है, यह हमेशा टीम के लिए उपयोगी होते हैं.उन्होंने कहा कि कप्तान के लिए यह बेहद महत्वपूर्ण होता है कि कोई बल्लेबाज चार-पांच ओवर गेंदबाजी करे और रन गति पर अंकुश लगाए, जिसके बाद आपके सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज दोबारा गेंदबाजी के लिए आएं.
सहवाग, तेंदुलकर और युवराज की गेंदबाजी से मिलती थी मदद
कामचलाऊ ऑफ स्पिन गेंदबाजी करने वाले रैना ने कहा कि सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग जैसे दिग्गज बल्लेबाज नियमित रूप से गेंदबाजी करते थे, जिससे टीम में संतुलन बनाने में मदद मिलती थी. उन्होंने कहा कि सचिन पाजी गेंदबाजी करते थे, वीरू भाई ने काफी विकेट चटकाए. युवराज सिंह ने हमें विश्व कप जिताने में मदद की.यह भी पढ़ें :
IND vs AUS: पांड्या-नटराजन ने दूर की वो चिंता, जिससे टीम इंडिया लंबे समय से परेशान थी
रैना ने कहा कि जब हम गांवों में टूर्नामेंट खेला करते थे तो हमें बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी भी करनी होती थी, नहीं तो टीम में हमारा चयन नहीं होता था. उन्होंने कहा कि क्षेत्ररक्षण अच्छा होना चाहिए, क्योंकि हमें नहीं पता कि बल्लेबाजी और गेंदबाजी में हमें मौका मिलेगा या नहीं.