बेन स्टोक्स के पिता गेड स्टोक्स का निधन हो गया है.
बेन स्टोक्स (Ben Stokes) के पिता गेड स्टोक्स (Ged Stokes dies) का निधन हो गया है. गेड न्यूजीलैंड में रहते थे. उन्हें ब्रेन कैंसर था. कैंसर के साथ चली एक साल की लंबी लड़ाई के बाद उन्होंने मंगलवार को अंतिम सांस ली. वे 65 वर्ष के थे. गेड स्टोक्स अंतरराष्ट्रीय रग्बी खिलाड़ी थे.
- News18Hindi
- Last Updated:
December 8, 2020, 7:35 PM IST
गेड स्टोक्स के निधन की जानकारी उनके पूर्व रग्बी क्लब, वर्किंगटन टाउन ने की, जिसके लिए उन्होंने 1982-83 में खेला. गेड 2003 में इस क्लब के कोच भी रहे. गेड के बेटे बेन स्टोक्स इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर हैं. वे आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं. राजस्थान रॉयल्स ने गेड के निधन पर शोक व्यक्त किया है.
RIP Ged Stokes. One of the greatest characters in our special cricket family.We’re with you Ben. Strength to you and your family pic.twitter.com/jA2EA0DVIk
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) December 8, 2020
राजस्थान रॉयल्स ने ट्विटर पर शोक संदेश जारी किया. उसने लिखा, ‘गेड स्टोक्स को श्रद्धांजलि. आप हमारे क्रिकेट परिवार में सबसे महान पात्रों में से एक थे. बेन (स्टोक्स), हम इस दुख के मौके पर आपके साथ हैं. ईश्वर आपको और आपके परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दे.’