Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रायसेन20 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- कम तापमान फसलों के लिए मुफीद माना जा रहा है। क्योंकि खेतों में नमी देर तक बनी रहती है
पूर्व से हवाएं चलने के कारण रात के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है । बीते 5 दिन में रात का तापमान 2 डिग्री बढ़ा है । इससे 8.5 से 10.5 डिग्री पर पहुंच गया । तापमान बढ़ने से रात को पड़ने वाली ठंड में भी कमी आई है । जबकि दिन के तापमान में मामूली उतार चढ़ाव ही हुआ है।
सोमवार को दिन का तापमान 28.6 डिग्री दर्ज किया गया है। इतना ही नहीं दिन और रात के तापमान में 18 डिग्री का अंतर चल रहा है । इन दिनों रबी की बोवनी चल रही है और कम तापमान ही फसलों के लिए मुफीद माना जाता है। इससे खेतों में नमीं देर तक बनी रहे ।
मौसम में आगे – बादल छाएंगे, तापमान भी गिरेगा
सीहोर मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक एसएस तोमर के मुताबिक इन दिनों पूर्व से हवा चल रही है । आगामी दिनों में बादल छाने की संभावना बन रही है । इससे रात के तापमान में वृद्घि और दिन के तापमान में गिरावट हाे सकती है । वहीं 24 घंटे के बाद दिन और रात ही तापमान में गिरावट होना शुरु हो जाएगा ।