IND Vs AUS: वीरेंद्र सहवाग बोले- आखिरी टी-20 में संजू सैमसन की जगह इस बल्लेबाज़ को मिले मौका

IND Vs AUS: वीरेंद्र सहवाग बोले- आखिरी टी-20 में संजू सैमसन की जगह इस बल्लेबाज़ को मिले मौका


वीरेंद्र सहवाग (फ़ाइल फोटो)

India VS Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज़ का आज आखिरी मैच खेला जाएगा. पहले दो मैच जीत कर टीम इंडिया सीरीज़ में 2-0 की अजेय बढ़त ले चुकी है. ऐसे में आज टीम इंडिया की नज़र क्लीन स्वीप पर रहेगी.


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    December 8, 2020, 7:16 AM IST

सिडनी. भारत और ऑस्ट्रेलिया (India VS australia) के बीच आज टी-20 सीरीज़ का आखिरी मैच खेला जाएगा. पहले दो मैच जीत कर टीम इंडिया सीरीज़ में 2-0 की अजेय बढ़त ले चुकी है. ऐसे में आज टीम इंडिया की नज़र क्लीन स्वीप पर रहेगी. सीरीज़ पर पहले ही कब्जा कर चुकी टीम इंडिया में आज एक बार फिर से कुछ बदलाव दिख सकते हैं. टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज़ वीरेंद्र सहवाग ( Virender Sehwag) ने कहा कि आखिरी मैच वैसे तो टीम को इंडिया को प्लेइंग इलेवन में कोई बड़े बदलाव की जरूरत नहीं है लेकिन फिर भी अगर विराट कोहली (Virat Kohli) चाहते तो वो एक बदलाव कर सकते हैं. सहवाग के मुताबिक आखिरी टी-20 मैच में संजू सैमसन (Sanju Samso) की जगह मनीष मांडे को मौका दिया जाए.

और क्या कहा सहवाग ने?
सहवाग के मुताबिक राजस्थान रॉयल्स के स्टार बल्लेबाज़ संजू सैमसन अब तक टी-20 सीरीज़ में कोई खास अच्छी पारी नहीं खेल सके हैं. हालांकि सहवाग का ये भी कहना है कि कप्तान विराट कोहली को जीत का फॉर्मूला नहीं छेड़ना चाहिए. लेकिन विराट फिर भी मनीष पांड को मौका दे सकते हैं. सहवाग ने सोनी सिक्स पर कहा, ‘मुझे नहीं लगता की टीम में जबरदस्ती कोई बदलाव की जरूरत है. लेकिन अगर मनीष पांडे फिट होते हैं तो वो उन्हें खिलाना चाहेंगे. मेरे ख्याल से संजू सैमसन की जगह उन्हें मौका मिल सकता है. सैमसन ने दो मैच में रन नहीं बनाए हैं. विराट को टीम में बदलाव की आदत है

पांडे का फ्लॉप शोबता दें कि मनीष पांडे को कैनबरा में खेले गए पहले मैच में मौका मिला था. लेकिन वो इस मैच में सिर्फ 2 रन बना कर आउट हो गए थे. पांडे दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर गए हैं. साल 2016 में पहली बार उन्होंने सिडनी के मैदान पर 104 रनों की नाबाद पारी खेली थी. अब तक 39 टी-20 मैच खेल चुके पांडे ने सिर्फ 709 रन बनाए हैं. जिसमें दो हाफ सेंचुरी है. लगातार अच्छा प्रदर्श न कर पाने के चलते उन्हें लगातार मौके नहीं मिल रहे हैं.

ये भी पढ़ें:-IND vs AUS, 3rd T20: ऑस्‍ट्रेलिया पर क्‍लीन स्‍वीप करने उतरेगी विराट कोहली की टीम इंडिया

सैमसन से बड़ी उम्मीद
उधर 25 साल से संजू सैमन को अब तक दोनों टी-20 मैच में मौका मिला है. लेकिन वो भी कोई खास असर नहीं छोड़ सके हैं. उन्होंने कैनबरा में 23 रनों की पारी खेली थी. जबकि सिडनी में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में वो 15 रन बना कर आउट हो गए थे. संजू टीम इंडिया के भविष्य हैं. कप्तान और टीम मैनेजमेंट चाहते हैं कि उन्हें ज्यादा मौके मिले.





Source link