MLB ने टीम इंडिया की नई रेट्रो जर्सी में दिया टि्वस्ट, विराट कोहली बने बेसबॉल खिलाड़ी

MLB ने टीम इंडिया की नई रेट्रो जर्सी में दिया टि्वस्ट, विराट कोहली बने बेसबॉल खिलाड़ी


मेजर बेसबॉल लीग ने विराट कोहली को बेसबॉल खिलाड़ी का लुक दिया है

मेजर बेसबॉल लीग के फेसबुक पेज से शेयर की गई विराट कोहली की इस तस्वीर को नए टि्वस्ट के साथ शेयर किया गया है. इस तस्वीर में विराट कोहली टीम इंडिया की 1992 वर्ल्ड कप की रेट्रो जर्सी में हैं, लेकिन बेसबॉल खिलाड़ी के अंदाज में.


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    December 8, 2020, 11:33 AM IST

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नई जर्सी पहनी. टीम इंडिया के खिलाड़ी 1992 वर्ल्ड कप वाली भारतीय जर्सी के रेट्रो लुक में नजर आए. नेवी बल्यू रंग की टीम इंडिया की यह नई जर्सी सिर्फ क्रिकेट जगत ही नहीं, बल्कि दूसरे खेलों में भी काफी मशहूर हो रही है. यूएसए की मेजर बेसबॉल लीग (MLB) के फेसबुक पेज से एक तस्वीर शेयर की गई है, जिससे देखकर कहा जा सकता है कि एमएलबी भी विराट कोहली (Virat Kohli) और टीम इंडिया की इस नई जर्सी के फैन हैं.

मेजर बेसबॉल लीग के फेसबुक पेज से शेयर की गई विराट कोहली की इस तस्वीर को नए टि्वस्ट के साथ शेयर किया गया है. इस तस्वीर में विराट कोहली टीम इंडिया की 1992 वर्ल्ड कप की रेट्रो जर्सी में हैं, लेकिन बेसबॉल खिलाड़ी के अंदाज में. विराट ने टीम इंडिया के जर्सी को बेसबॉल खिलाड़ी के स्टाइल में पहना हुआ है और हाथ में बेसबॉल बैट भी थामा हुआ है.

विराट कोहली को टेस्ट क्रिकेट में 3 बल्लेबाज़ों से मिल रही है कड़ी चुनौती, कौन कितने पानी में? देखें पूरा रिकॉर्ड

इस तस्वीर को शेयर करने के साथ ही एमएलबी ने फैन्स से पूछा है- कोहली की इस नई जर्सी को 10 में से नंबर दीजिए. विराट कोहली को बेसबॉल में देखकर फैन्स ने भी इस पोस्ट पर जमकर कमेंट्स किए हैं. फैन्स विराट कोहली के इस नए लुक को काफी पसंद कर रहे हैं.

मेजर बेसबॉल लीग ने विराट कोहली को बेसबॉल खिलाड़ी का लुक दिया है

बता दें कि भारत ने ऑस्ट्रेलिया से वनडे सीरीज 1-2 से हारने के बाद फिलहाल तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ही है. भारत ने पहले टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया को 11 रन से हराया था. दूसरे टी20 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से मात दी. तीसरा टी20 मैच आज यानी 8 दिसंबर को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाना है. टी20 मैचों की सीरीज के बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज (बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी) खेली जानी है.





Source link