ऑनलाइन ठगों के जाल में फंसा किसान: सिम अपडेट करने किया कॉल, एप डाउनलोड कराकर खाते से उड़ा दिए 20 हजार रुपए

ऑनलाइन ठगों के जाल में फंसा किसान: सिम अपडेट करने किया कॉल, एप डाउनलोड कराकर खाते से उड़ा दिए 20 हजार रुपए


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

प्रतीकात्मक फोटो

एक किसान के पास कॉल आया कि उसकी सिम एक्सपायर होने वाली है। यदि उसने अपडेट नहीं कराई, तो दो दिन बाद बंद कर दी जाएगी। इस पर किसान घबरा गया। उसने समाधान पूछा, तो कॉल करने वाले ने एप डाउनलोड कराया। इसके बाद कुछ डिटेल मांगी और खाते से 20 हजार रुपए चोरी हो गए। मामले की शिकायत बुधवार को पीड़ित ने साइबर सेल में की है।

मुरार के बड़ागांव निवासी रामेश्वर सिंह किसान हैं। वह प्रॉपर्टी का भी काम करते हैं। मंगलवार शाम मोबाइल पर कॉल आया। कॉलर ने अपना परिचय बीएसएनएल कंपनी के मैनेजर अविनाश के रूप में दिया। साथ ही, बताया कि उसने अपनी सिम को अपडेट नहीं किया है। दो दिन बाद सिम बंद कर दी जाएगी। इससे सारे नंबर, डिटेल फिर वापस नहीं मिलेगी। इसे लेकर रामेश्वर घबरा गए। उन्होंने मदद मांगी, तो आरोपी ने लिंक भेजी। लिंक से रामेश्वर ने मोबाइल में एनीडेस्क एप डाउनलोड कर लिया। इसके बाद आरोपी ने उनकी कुछ पर्सनल डिटेल भरने को कहा और खाते से 20 हजार रुपए उड़ा दिए। रुपए निकलते ही रामेश्वर को ठगी का अहसास हो गया।



Source link