डंपर ने रौंदा: डंपर चालक ने पहले जीप में मारी टक्कर, चालक उतरा तो उसे रौंद कर हुआ फरार

डंपर ने रौंदा: डंपर चालक ने पहले जीप में मारी टक्कर, चालक उतरा तो उसे रौंद कर हुआ फरार


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सागर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • मंगलवार रात सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पथरिया जाट की घटना

मंगलवार रात सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पथरिया जाट में एक डंपर चालक ने जीप वाहन चालक को रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और डंपर चालक के विरुद्ध जांच शुरू कर दी है। घटना स्थल पर पहुंचे एएसआई अनिल कुजूरे ने बताया कि रहली थाना क्षेत्र के रामपुर गांव का रहने वाला मृतक प्रेम कुमार पिता दयाली पटेल अपने परिवार को जीप से लेकर एक शादी समारोह में शामिल होने मंगलवार शाम सागर आया था। शादी अटैंड कर वापस गांव लौटते वक्त रात में जब वह विवि की घाटी उतरकर पथरिया जाट पहुंचा। तो पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे डंपर क्रमांक एमपी 15 जी 3629 ने टक्कर मार दी। जीप में परिवार के अन्य लोग भी सवार थे। टक्कर के बाद जब चालक प्रेम कुमार परिवार के किसी सदस्य को चोट तो नहीं आई या वाहन क्षतिग्रस्त तो नहीं हुआ। यह देखने के लिए उतरा तो डंपर चालक ने मौके से भागने की कोशिश की। इस दौरान प्रेम कुमार डंपर की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। डंपर चालक मौके से फरार हो गया। घटना के वक्त डंपर में रेत भरी हुई थी। पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।



Source link