बहोड़ापुर तिराहा एक घंटे रहा जाम: परिजन ने सड़क पर किया हंगामा, महिला का शव ले जा रहे पति-ससुर को पीटा

बहोड़ापुर तिराहा एक घंटे रहा जाम: परिजन ने सड़क पर किया हंगामा, महिला का शव ले जा रहे पति-ससुर को पीटा


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अफरोज के शव को रास्ते में ही रोककर मारपीट करती महिलाएं

  • बीती रात महिला ने फांसी लगाकर दी थी जान

पोस्टमार्टम के बाद शव घर ले जा रहे ससुर-पति को मृतका के मायके पक्ष की महिलाओं ने घेर लिया। सड़क पर हंगामा कर दोनों की मारपीट कर दी। महिलाएं दोनों पर मामला दर्ज करने के लिए अड़ गईं। करीब एक घंटे यही हालात रहे। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने मोर्चा संभाला। पुलिस जब सख्ती से पेश आई, तो महिलाएं पीछे हटीं। घटना बुधवार दोपहर 4 बजे बहोड़ापुर तिराहा की है। पुलिस ने शव मायके पक्ष को दे दिया है।

अफरोज की बुधवार सुबह संदिग्ध हालात में मौत हुई। परिजन ने हत्या का आरोप लगाया है।

अफरोज की बुधवार सुबह संदिग्ध हालात में मौत हुई। परिजन ने हत्या का आरोप लगाया है।

बहोड़ापुर के दामोदर बाग कॉलोनी निवासी अफरोज खान ने मंगलवार रात फांसी लगा ली थी। घटना का पता बुधवार सुबह लगा। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पहुंचा दिया गया। अफरोज के मायके पक्ष के लोग हत्या का आरोप लगा रहे थे। शाम 4 बजे शव पोस्टमार्टम के बाद अफरोज के ससुर असगर अली और पति सलीम शव लेकर दामोदर बाग जा रहे थे। बहोड़ापुर तिराहे पर अफरोज के मायके से आए आधा सैकड़ा महिला और पुरुषों ने शव वाहिका रोक ली। वह शव उतारकर उन्हें देने के लिए हंगामा करने लगे। यहां महिलाएं सड़क पर बैठ गईं। विरोध करने पर ससुर और पति को पीटा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

अफरोज के चाचा का आरोप

अफरोज के चाचा रहीस अहमद के मुताबिक उनकी भतीजी की हत्या ससुराल वालों ने की है। उसके शव को फांसी से उतार कर जमीन पर रख दिया। जब हम पहुंचे, तो अफरोज की मौत हो चुकी थी, इसलिए उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जाए।



Source link