मध्यप्रदेश में ऑनलाइन काउंसलिंग: आयुष कॉलेज में गुरुवार से एडमिशन शुरू होगा; 26 दिसंबर तक भरे जा सकेंग फॉर्म

मध्यप्रदेश में ऑनलाइन काउंसलिंग: आयुष कॉलेज में गुरुवार से एडमिशन शुरू होगा; 26 दिसंबर तक भरे जा सकेंग फॉर्म


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • MP BAMS BUMS BHMS BNYS Online Counselling Start In Madhya Pradesh; Forms To Be Filled By 26 December

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आयुष कॉलेज में गुरुवार से काउंसलिंग शुरू होगी।- प्रतीकात्मक फोटो

  • मेरिट सूची 29 दिसंबर को जारी होगी

मध्यप्रदेश में बीएएमएस/बीएचएमएस/बीयूएमएस/बीएनवायएस के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग गुरुवार से शुरू हो रही है। मध्य प्रदेश के आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी, प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग स्नातक प्रवेश में आयुष मंत्रालय भारत सरकार और प्रदेश शासन से एडमिशन की अनुमति मिल चुकी है। अब विद्यालयों में प्रवेश की कार्रवाई एमपी ऑनलाइन के माध्यम से कराई जाएगी।

प्रवेश काउंसलिंग अंतर्गत पंजीयन, दस्तावेजों का सत्यापन, मेरिट सूची एवं प्रथम चरण की काउंसलिंग 10 दिसंबर यानी गुरुवार से शुरू होगी। इसके लिए 26 दिसंबर की रात 11:59 बजे तक फॉर्म भरे जा सकेंगे। दस्तावेजों का सत्यापन 11 दिसंबर से शुरू होकर 28 दिसंबर तक चलेगा। यह सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगा। मेरिट सूची 29 दिसंबर को जारी होगी।

खाली सीटों की स्थित 29 दिसंबर को पता चलेगी

कॉलेजों में खाली सीटों की स्थिति 29 दिसंबर को पता चलेगी, जबकि छात्र द्वारा महाविद्यालयों की प्राथमिकता क्रम का निर्धारण (चॉइस फिलिंग) 30 दिसंबर से 3 जनवरी तक किया जा सकेगा। सीटों का आवंटन 7 जनवरी को होगा। महाविद्यालय में औपचारिकताएं पूर्ण कर अस्थाई प्रवेश प्राप्त करने की तारीख 8 जनवरी से 11 जनवरी शाम 5:00 बजे तक रहेगी।

अभ्यार्थी प्रकाशित ऑनलाइन काउंसलिंग कार्यक्रम अनुसार ऑनलाइन प्रवेश का अवसर प्राप्त कर सकते हैं। ऑनलाइन काउंसलिंग में आयुष मंत्रालय भारत सरकार से अनुमति प्राप्त शासकीय महाविद्यालयों को सम्मिलित किया जाएगा। आयुष मंत्रालय भारत सरकार में मान्यता के लिए लंबित आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा नियमित किया जाएगा। अन्य जानकारी के लिए www.ayush.mp.gov.in एवं एमपी ऑनलाइन के पोर्टल से प्राप्त की जा सकती है।



Source link