- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal Weather, Winter News Update; Madhya Pradesh Weather, Winter News Update Minimum Temperature Raise In Bhopal The First Time Crossed 14 Degrees
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल30 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
भोपाल में रात का पारा 14 पर हो गया। भोपाल के होशंगाबाद रोड का फोटो। फोटो- अनिल दीक्षित
- प्रदेश भर में दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी
- पश्चिमी विक्षोभ आने से 11 के बाद ठंड की उम्मीद
मध्यप्रदेश की राजधानी में मंगलवार-बुधवार की रात का पारा दिसंबर में सबसे ज्यादा रहा। बीते दस की बात की जाए तो कल की रात का न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री पर पहुंच गया। इससे पहले यह 14 डिग्री तक एक बार गया था। हालांकि एक दिन पहले इसमें गिरावट दर्ज की गई थी और यह 14 के नीचे आ गया था। इधर इंदौर समेत प्रदेश के 11 शहरों में रात का तापमान 13 डिग्री से ज्यादा रहा। इसके कारण लोगों को गर्मी का एहसास हुआ। अधिकांश शहरों में तापमान सामान्य से 7 डिग्री तक ज्यादा रहा।
11 से पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय
वर्तमान में दक्षिण-पूर्वी अरब सागर, विषुवतीय हिंद महासागर क्षेत्रों में तथा पश्चिमोत्तर राजस्थान के ऊपर चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय हैं। वहीं पश्चिमी विक्षोभ मध्य और ऊपरी क्षोभ मंडल की पछुवा पवनों के बीच एक ट्रफ के रूप समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊँचाई पर धुरी बनाते हुए सक्रिय है, जो 60 डिग्री पूर्व देशांतर के सहारे 25 डिग्री उत्तर अक्षांश के उत्तर में अवस्थित है। 11 दिसंबर से अगले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावी होने की संभावना बनी हुई है।
दमोह में सामान्य से सबसे ज्यादा तापमान
दमोह में दिन का तापमान सामान्य से 7.3 डिग्री ज्यादा रहा। यहां अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री तक पहुंच गया। खंडवा में दिन का सबसे ज्यादा तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 5 डिग्री अधिक रहा। प्रदेश के 20 शहरों में दिन का पारा 30 डिग्री या उससे अधिक रिकॉर्ड किया गया। पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 7 के आसपास बना हुआ है। इसके साथ मंडला और उमरिया को छोड़ दिया जाए तो प्रदेश भर में रात का पारा 10 डिग्री से ज्यादा रहा।
चार प्रमुख शहरों का तापमान
शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
भोपाल | 31.3 | 14.2 |
इंदौर | 31.0 | 14.5 |
ग्वालियर | 29.8 | 11.1 |
जबलपुर | 30.5 | 12.0 |