- Hindi News
- Local
- Mp
- More Than A Dozen People Attacked Him With A Cutter knife, Smashed A Bottle Of Alcohol On The Head, Beaten The Father Who Came To Rescue Him
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सागर11 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
इस युवक पर आरोपियों ने किया हमला।
- देर रात पुरूब्याऊ क्षेत्र में हुई वारदात, 9 नामजद आराेपियों के खिलाफ मामला दर्ज, चार अज्ञात
कोतवाली थाना के पुरूब्याऊ क्षेत्र में मंगलवार रात युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। गाली-गलौज से शुरू हुए मामूली से विवाद के बाद करीब एक दर्जन आरोपियों ने घर के बाहर युवक पर कटर, चाकू से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए युवक के पिता को भी पीटा। युवक ने रात में जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया।

सुबह मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच की।
कोतवाली थाने के एसआई एचएन मिश्रा ने बताया कि रात करीब 11 बजे 31 वर्षीय अभिषेक चौरसिया घर लौट रहा था। वह घर के सामने पहुंचा ही था कि काली तिराहे से हनुमान मंदिर के बीच उसके दो साथियों ने पीछे से आकर सिर पर चांटा मारा। अभिषेक ने आपत्ति जताई। इसी बात पर दोनों में कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी 12 से ज्यादा अन्य साथियों को बुला लाया। नशे में धुत आरोपियों ने मिलकर ने अभिषेक की पिटाई कर उसे चाकू, कटर मारे। यही नहीं, आरोपियों ने अभिषेक के सिर पर शराब की बोतलें भी फोड़ीं। शोर सुनकर बीच-बचाव करने आए अभिषेक के पिता महेश चौरसिया के साथ भी मारपीट की। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची, तब तक आरोपी भाग निकले। पुलिस ने घायल अभिषेक को जिला अस्पताल भेजा। यहां इलाज के दौरान रात करीब 12 बजे युवक की मौत हो गई।
पुलिस ने करीब दर्जन भर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। नामजद आरोपी आदित्य सोनी, दत्तू नामदेव, छोटू सोनी, बल्लू सोनी, सचिन सोनी, ओमप्रकाश सोनी, पियूष चौरसिया, अब्बू यादव और दीपक रैकवार हैं। इनके अलावा तीन-चार अन्य आरोपी भी बताए जा रहे हैं।