- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- New Western Disturbance Will Increase Mercury For Three More Days, Minimum Temperature On Wednesday Was 11.1 Degrees
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियर29 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बुधवार सुबह खिली धूप नहीं रही ठंड
- मंगलवार को अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री दर्ज किया गया था
अंचल सहित शहर का मौसम गर्म बना हुआ है। गुरुवार से बन रहे नए पश्चिमी विक्षोभ से अगले तीन दिन पारा इसी तरह बढ़ने की संभावना है। तीन दिन बाद शीत लहर चलेगी और शहर में तापमान भी गिरेगा। बुधवार को न्यूनतम तापमान भी 11.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। जो सामान्य 3.4 डिग्री अधिक रहा है। फिलहाल दिन और रात दोनों ही गर्म बने हुए हैं।
मौसम वैज्ञानिक सीके उपाध्याय की माने तो जम्मू कश्मीर में नया पश्चिमी विक्षोभ एक दिन बाद एक्टिव हो रहा है। इससे पारा और उछलेगा। तीन दिन बाद विक्षोभ कमजोर पड़ते ही बर्फ गिरेगी। जिस कारण उत्तर से ठंडी हवा चलेगी और अंचल सहित जिले में मौसम बदलेगा। तीन दिन बाद पारा भी गिरेगा और ठंड भी बढ़ेगी। पर जब तक मौसम ऐसा ही रहेगा। हल्के बादल अगले 24 घंटे में छा सकते हैं। पर बारिश की संभावना कम है।
ठंडी हवा के साथ आएगा कोहरा
मौसम विभाग की माने तो आने वाले 3 से 4 दिन में उत्तर से शीत लहर चलने के साथ-साथ् कोहरा भी अपनी आमद दर्ज कराएगा। जिसका व्यापक असर जन जीवन और मौसम पर रहेगा। विशेषकर ट्रेनों पर इसका असर पड़ेगा।
बीमार करने वाला मौसम
जिस तरह का मौसम चल रहा है वह बीमार करने वाला है। यही कारण है कि जिला अस्पताल, और जेएएच की ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है। आम दिनों में जहां 100 से 150 मरीज आते थे।अब यह संख्या 200 से 300 तक पहुंच गई है।
ऐसे रही पारे की चाल
समय तापमान डिग्री में
रात 3.30 बजे 11.1
सुबह 5.30 बजे 12.4