रोड एक्सीडेंट में मां-बेटी की मौत: शादी कार्यक्रम से लौट रहा था कुनबा, एनएच-30 पर ट्रक ने कुचला, गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम

रोड एक्सीडेंट में मां-बेटी की मौत: शादी कार्यक्रम से लौट रहा था कुनबा, एनएच-30 पर ट्रक ने कुचला, गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एक्सीडेंट के बाद लगे जाम को हटाती पुलिस

  • संजीवनी नगर क्षेत्र के अंधुआ गांव के सामने हुआ हादसा
  • एक बाइक से लौट रहे थे बेटी के साथ दंपती, पिता की हालत भी गंभीर

शहर के बायपास स्थित अंधुआ गांव के सामने मंगलवार देर रात रोड एक्सीडेंट में मां-बेटी की मौत हो गई। हादसे में पिता भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे मेडिकल से रेफर करने पर निजी अस्पताल ले जाया गया। हादसा उस वक्त हुआ, जब तीनों एक बाइक से शादी कार्यक्रम से घर भेड़ाघाट के पिंडरई लौट रहे थे। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने एनएच-30 जाम कर दिया। लगभग एक घंटे तक आवागमन ठप रहा। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

रात सवा 10 बजे हुआ हादसा
सीएसपी गोरखपुर आलोक शर्मा ने बताया कि हादसा रात सवा 10 बजे के लगभग बताई जा रही है। हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान भेड़ाघाट क्षेत्र अंतर्गत पिंडरई निवासी कुंती बाई लोधी (42) और उसकी बेटी मानसी (15) के रूप में हुई। वहीं पिता आनंद मोहन लोधी (45) गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे मेडिकल से निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हादसे के बाद गुस्साएं ग्रामीणों ने किया लगाया जाम

हादसे के बाद गुस्साएं ग्रामीणों ने किया लगाया जाम

रिश्तेदारी में गए थे शादी में
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि तीनों बहदन स्थित रिश्तेदारी में शादी कार्यक्रम में गए थे। वहां से रात में ही तीनों एक बाइक से घर लौट रहे थे। अंधुआ गांव के पास वे पहुंचे थे। तभी किसी ट्रक ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पिता आनंद भी गंभीर रूप से घायल हुआ है।
गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम
एक्सीडेंट के बाद अंधुआ गांव के ग्रामीणों ने रोड जाम कर दिया। आरोप लगाया कि शहरी बायपास होने के बावजूद यहां लाइट नहीं लगा है। ड्राइवर रात में नशे में वाहन चलाते हैं। सर्विस रोड अभी अधूरी बनी है। आए दिन इस तरह के हादसे बायपास पर होते रहते हैं। लगभग एक घंटे तक ग्रामीणों का जाम लगा रहा। मौके पर गढ़ा, संजीवनी नगर, माढ़ोताल व तिलवारा की पुलिस पहुंची। ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। तब जाकर वे रोड से हटे।



Source link