लगातार चोरियां: मंडी से 12 बोरी बटरी चोरी, व्यापारी बोले-7 दिन में सीसीटीवी नहीं लगे तो डाक नहीं

लगातार चोरियां: मंडी से 12 बोरी बटरी चोरी, व्यापारी बोले-7 दिन में सीसीटीवी नहीं लगे तो डाक नहीं


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sagar
  • 12 Bags Of Robbery Stolen From The Market, Traders Said No Postage If CCTV Is Not Installed In 7 Days

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सागर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • विरोध में व्यापारियों ने मंडी सचिव को दिया ज्ञापन

कृषि उपज मंडी सागर में सोमवार की रात 12 बोरी बटरी चोरी हो गई। चोरी के विरोध में अनाज तिलहन एवं व्यापारी संघ ने विरोध जताते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।

मंडी के व्यापारियों ने मंडी सचिव के नाम ज्ञापन देकर कहा है कि एपेक्स एग्रो की दुकान मेसर्स राहुल ट्रेडर्स के सामने खड़ी ट्रॉली से सोमवार को देर रात करीब 50 हजार रुपये कीमत की 12 बोरा बटरी चोरी हो गई। इसी प्रकार अमर केशरवानी की दुकान से भी पहले करीब तीन बोरा सोयाबीन चोरी हुआ था। जिसकी मंडी प्रशासन को सूचना दी गई थी।

ऐसे में मंडी में लगातार हो रही चोरियों के विरोध में संघ के अध्यक्ष महेश साहू के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मंडी सचिव को ज्ञापन सौंपा। अध्यक्ष महेश साहू का कहना है कि यदि मंडी प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा चोरों को पकड़कर कार्रवाई नहीं की जाती है तो व्यापारियों द्वारा आंदोलन किया जाएगा। रात में पुलिस गश्त हो एवं मंडी की सुरक्षा बढ़ाई जाए।

उन्होंने बताया कि हमने बैठक करके तय किया है कि चोरी गए माल के साथ आरोपी को पकड़ने वाले को संघ द्वारा इनाम दिया जाएगा। मंडी प्रशासन द्वारा परिसर की टूटी हुई दीवारें नहीं बनवाई गईं एवं लाइट व सीसीटीवी कैमरा की व्यवस्था नहीं की गई तो सात दिन बाद मंडी के व्यापारियों द्वारा घोष विक्रय (डाक) में शामिल नहीं होंगे।



Source link