व्यापमं भर्ती परीक्षाएं: 10 माह बाद हो रहीं उपयंत्री और जेल प्रहरी पदों पर भर्ती परीक्षाएं, 28 हजार आवेदक होंगे शामिल

व्यापमं भर्ती परीक्षाएं: 10 माह बाद हो रहीं उपयंत्री और जेल प्रहरी पदों पर भर्ती परीक्षाएं, 28 हजार आवेदक होंगे शामिल


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sagar
  • After 10 Months Recruitment Examinations For The Posts Of Sub minister And Jail Guard, 28 Thousand Applicants Will Be Included

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सागर16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उपयंत्री की परीक्षा एक ही दिन और जेल प्रहरी की परीक्षा 11 से शुरू होकर 24 दिसम्बर तक चलेगी। 

  • मास्क न लगाकर आने वाले अभ्यार्थियों को परीक्षा केन्द्र पर ही दिए जाएंगे मास्क
  • कोरोना के चलते हर केन्द्र पर रहेगा सैनिटाइजर, टैम्प्रेचर भी किया जाएगा चैक
  • जनवरी में पीएससी के बाद से इस वर्ष नहीं हुई कोई बड़ी परीक्षा

मप्र लोक सेवा आयोग व व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) ने इस साल जनवरी के बाद से कोई भर्ती परीक्षा आयोजित नहीं की है। 10 माह बाद उपयंत्री और जेल प्रहरी के पदों के लिए दो भर्ती परीक्षाएं बुधवार से शहर में शुरू हुईं। उपयंत्री की परीक्षा एक ही दिन और जेल प्रहरी की परीक्षा 11 से शुरू होकर 24 दिसम्बर तक चलेगी। इन दोनों परीक्षाओं में 28 हजार 76 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इतनी बढ़ी संख्या में अभ्यार्थिय‌ों के शामिल होने के चलते कोरोना के दौर में सुरक्षा के लिहाज से विशेष उपाय किए गए हैं। इस बार परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षार्थियों की चेकिंग दो गज की दूरी बनाकर की जाएगी। जांच के दौरान विद्यार्थियों को छूआ नहीं जाएगा बल्कि मेटल डिटेक्टर का उपयोग किया जाएगा। हर परीक्षा केन्द्र पर इसकी व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही केन्द्र पर आने वाले प्रत्येक अभ्यार्थी के टैम्प्रेचर की जांच व सैनिटाइजर की व्यवस्था भी की गई है।

एक शिफ्ट में अधिकतम यह रहेगी परीक्षार्थियों की संख्या

नोबल कॉलेज 230
एडिना-एक 170
ज्ञानवीर 175
एडिना-दो 160
बीटीआईआरटी-एक 160
बीटीआईआरटी-दो 140
  • परीक्षा का समय (पहली शिफ्ट) – सुबह 9 से 11 बजे तक
  • रिपोर्टिंग टाइम – सुबह 7 से 8 बजे तक
  • परीक्षा का समय (दूसरी शिफ्ट)- दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक
  • रिपोर्टिंग टाइम- दोपहर 12 से 1 बजे तक

परीक्षा केन्द्र पर ही मिलेगा मास्क
ऑनलाइन भर्ती परीक्षा के जिला सहायक समन्यवक डॉ. आरके गोस्वामी ने बताया कि अभ्यार्थियों को स्पष्ट निर्देश है कि वे मास्क लगाकर ही केन्द्रों पर पहुंचे। इसके बाद भी जो परीक्षार्थी मास्क लगाकर नहीं आएंगे। उनके लिए केन्द्र पर ही मास्क की व्यवस्था भी की गई है।

चार केन्द्रों पर होने वाली उपयंत्री की परीक्षा में 1193 और 6 केन्द्रों पर होने वाली जेल प्रहरी की परीक्षा में 26 हजार 883 आवेदक शामिल होंगे। जांच के लिए प्रत्येक केन्द्र पर दो आब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं। परीक्षार्थी अपने साथ फोटोयुक्त पहचान पत्र साथ लाएं। परीक्षा केन्द्रों पर मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और घड़ी ले जाना प्रतिबंधित है।



Source link