Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इटारसी21 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
बाघदेव पुलिया के पास पंचायतकर्मी की स्कूटी को कार ने टक्कर मारकर घायल किया। यह घटना मंगलवार दोपहर 3.15 बजे की है। हादसे में बाबई खुर्द और नागपुर कला पंचायत की सहायक सचिव बाल-बाल बच गईं। घटना की रिपोर्ट पथरौटा थाने में दर्ज करवाई गई है। जमानी रोड की बाबई खुर्द पंचायत की सहायक सचिव 37 वर्षीय रुचि मेहतो केसला के दिव्यांग शिविर से स्कूटी से लौट रही थीं। उनके साथ नागपुर कला पंचायत की सहायक सचिव थीं।
बाघदेव पुलिया के पास पीछे से आ रही सफेद रंग की कार ने ओवरटेक करते हुए इनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। दोनों महिलाएं घायल हो गईं और स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई। कार वाले ने उतरकर पूछा और चला गया। कार का नंबर एमपी 05 सीबी 1028 है। यह कार होशंगाबाद आरटीओ में ब्रजेश कुमार पटेल के नाम पर रजिस्टर्ड है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।