ओला जल्द ही भारत में इलेक्ट्रिक फोर व्हीलर और टू व्हीलर लॉन्च करने वाली है.
ओला (Ola) इलेक्ट्रिक फोर व्हीलर के जरिए भारत के छोटे शहरों (Small towns) तक अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है. इसके साथ ही कंपनी फ़्यूचर मोबिलिटी (Future mobility) को देखते हुए बेहतर प्रोडक्ट्स लॉन्च करने की योजना बना रही है.
- News18Hindi
- Last Updated:
December 9, 2020, 12:59 PM IST
इलेक्ट्रिक फोर व्हीलर के जरिए छोटे शहरों तक पहुंचने की योजना- ओला इलेक्ट्रिक फोर व्हीलर के जरिए भारत के छोटे शहरों तक अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है. इसके साथ ही कंपनी फ़्यूचर मोबिलिटी को देखते हुए बेहतर प्रोडक्ट्स लॉन्च करने की योजना बना रही है. आपको बता दें ओला के इलेक्ट्रिक फोर व्हीलर लॉन्च होने के बाद बजाज की आने वाली फोर व्हीलर Bajaj Qute electric, महिंद्रा की Mahindra Atom electric के साथ ही टाटा और टीवीएस की चार पहिया वाहनों के बीच कड़ी टक्कर होगी.
जनवरी में लॉन्च होगा Ola Electric Scooter – ओला ने हाल ही में नीदरलैंड्स की कंपनी Etergo BV का अधिग्रहण किया है. इसके जरिए ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर के सेगमेंट में प्रवेश कर रही है. आपको बता दें ओला अगले साल जनवरी के महीने में भारत में अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करेगी. ओला इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को भारत में ही मेक इन इंडिया प्रोजेक्ट के तहत बनाएगी. इसके लिए कंपनी भारत में ही मैन्यूफैक्चरिंग प्लाट लगाने जा रही है. वहीं कंपनी का दावा है कि ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बार चार्ज होने पर 240 किलोमीटर तक चल सकता है. यह भी पढ़ें: Petrol Diesel Price: जारी हो गए पेट्रोल डीजल के भाव, फटाफट चेक करें अपने शहर के आज के रेट्स
ओला की electric quadricycle बनाने की योजना- ओला के फाउंडर और चेयरमैन भावीश अग्रवाल ने बताया कि हम निकट भविष्य में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देते हुए छोटे शहरों तक पहुंचना चाहते हैं और इसमें ओला के 4 व्हीलर्स अहम भूमिका निभाएंगे. ऐसे में हम आने वाले समय में इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने पर जोर देंगे. ऐसे में ओला इलेक्ट्रिक पैसेंजर कार बनाने की अपेक्षा electric quadricycle बनाने पर जोर दे सकती है और माना जा रहा है कि कुछ अलग तरह के इलेक्ट्रिक चार पहिया वाहन आने वाले समय में देखने को मिल सकते हैं.