- Hindi News
- Local
- Mp
- Hoshangabad
- The Order To Take Only TC migration Was, Colleges Submitting A Photocopy Of 25 Documents Including The Application
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
होशंगाबाद2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- उच्च शिक्षा विभाग का म, फर्स्ट ईयर में दाखिला लेने वाले स्टूडेंट्स परेशान
काेराेना संक्रमण के कारण स्टूडेंट्स से एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन, वेरीफिकेशन, फीस जमा करने की पूरी कार्रवाई उच्च शिक्षा विभाग ने ऑनलाइन करवाई।
एडमिशन स्थाई करने के लिए फर्स्ट ईयर में एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स से केवल टीसी, माइग्रेशन लेने के निर्देश उच्च शिक्षा विभाग ने दिए। इसमें भी संक्रमण से सुरक्षा के लिए साेशल डिस्टेंस का पालन करने के निर्देश दिए गए, लेकिन काॅलेज प्रबंधन की लापरवाही और मनमानी के कारण टीसी और माइग्रेशन लेकर काॅलेज पहुंचने स्टूडेंट्स से 25 से 30 दस्तावेजाें की फाेटाेकाॅपी ली जा रही है।
एक भी फाेटाेकाॅपी कम हाेने पर स्टूडेंट्स के फाॅर्म जमा करने की प्रक्रिया पूरी नहीं करवाई जा रही है। शिकायत मिलने पर उच्च शिक्षा के अधिकारियाें ने एक बार फिर आदेश याद दिलाया। इसके बाद भी बुधवार तक काॅलेजाें में स्टूडेंट्स से कई सारे दस्तावेजाें की फाेटाेकाॅपी ली जा रही थी।
इन दस्तावेजाें की ले रहे फाेटाेकाॅपी : रजिस्ट्रेशन की काॅपी, एडमिशन के लिए फीस जमा करने की रसीद, दसवीं, बारहवीं, ग्रेजुएशन की अंकसूची, आय, जाति, मूलनिवासी प्रमाण पत्र, आधार क्रमांक, समग्र आईडी की फाेटाेकाॅपी, बैंक पासबुक की काॅपी नामांकन फार्म के साथ भी कई दस्तावेजाें की फाेटाेकाॅपी ली जा रही है।
केस 1
पचमढ़ी से आईं शालिनी पटेल ने बताया एमए में एडमिशन के लिए दस्तावेज का सत्यापन करवाना था। निजी वाहन से आईं। दस्तावेजाें में कमी के कारण दाे दिन हाेशंगाबाद में ही रुकना पड़ा। एडमिशन फार्म के साथ सभी दस्तावेजाें की फाेटाेकाॅपी सहित कुल 25 कागज फार्म में दाे सेट बनाकर जमा किए हैं।
केस 2
छात्र लाेकेश रावत ने बताया ऑनलाइन एडमिशन के लिए मूल दस्तावेजाें काे स्कैन करवाकर ऑनलाइन फाॅर्म में लगवाया। ऑनलाइन ही सत्यापन हुआ। अब काॅलेज में दस्तावेजाें का सत्यापन किया जा रहा है। एक बार फिर मूल दस्तावेजाें के साथ सभी दस्तावेजाें की फाेटाेकाॅपी जमा करना पड़ रहा है।
काॅलेजाें में स्टूडेंट्स से अतिरिक्त दस्तावेजाें की काॅपी मांगी जा रही है। स्टूडेंट्स ने शिकायत की है। जिस पर कार्रवाई करते हुए काॅलेजाें काे केवल टीसी माइग्रेशन लेने के आदेश दिए गए हैं। इस संबंध में अग्रणी काॅलेज और क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक राेज शाम 4 बजे आदेश का पालन प्रतिवेदन उच्च शिक्षा काे प्रस्तुत करेंगे।
– डाॅ. धीरेंद्र शुक्ल, ओएसडी उच्च शिक्षा