Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
भोपाल में भदभदा पुल के पास एक युवक का शव मिला। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
भोपाल में एक युवक की भदभदा पुल के पास पानी में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की उम्र 40 साल के आसपास बताई जाती है। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
कमला नगर पुलिस के अनुसार भदभदा पुल के पास पानी में एक शव होने की सूचना दोपहर 4 बजे मिली थी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव बरामद कर लिया। मृतक का शरीर तंदुरुस्त है। सिर पर बाल नहीं है। चेहरे पर दाढ़ी, धारीदार शर्ट और काला पेंट पहने हुए हैं। उम्र लगभग 40 वर्ष है। अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस को मृतक के पास न तो कोई सुसाइड नोट मिला और न ही किसी तरह के दस्तावेज मिले हैं। ऐसे में मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि यह हादसा, खुदकुशी या हत्या हैं। पुलिस तीनों ही बिंदुओं पर जांच कर रही है।