भोपाल में सरेआम गोलियां चली: कार सर्विसिंग के दौरान हुआ था विवाद; एक घायल, पुलिस अब तक आरोपियों का सुराग नहीं लगा पाई

भोपाल में सरेआम गोलियां चली: कार सर्विसिंग के दौरान हुआ था विवाद; एक घायल, पुलिस अब तक आरोपियों का सुराग नहीं लगा पाई


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Bhopal Firing CCTV Video Footage; One Injured, Police Did Not Find Clue Of Accused Even After 24 Hours

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल34 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गोली चलाने वाले अथर के घर पर गोलियां चलाई गईं। सीसीटीवी फुटेज में दो युवक बाइक से जाते नजर आ रहे।

  • पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों का पता लगा रही

भोपाल में बदमाश कितने बेखौफ हो गए हैं, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बीती रात भोपाल में सरेराह गोलियां चलाई गई। इसमें एक युवक घायल हो गया, लेकिन पुलिस अब तक आरोपियों का सुराग नहीं लगा पाई है। बताया जाता है कि कार सर्विसिंग के दौरान दो युवकों में विवाद हो गया था। इसके बाद दोनों पक्षों में गोलियां तक चल गईं।

तलैया पुलिस के अनुसार बाग दिलकुशा निवासी 30 वर्षीय शेखू खान का करोंद में आइसक्रीम पार्लर है। बुधवार शाम गिन्नौरी वे अपनी कार सर्विसिंग के लिए एक सर्विस सेंटर पहुंचे थे। इसी दौरान गिन्नौरी निवासी अथर खान भी कार लेकर आ गया। दोनों के बीच कार पहले धुलवाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। इससे गुस्साए अथर ने पिस्टल निकालकर फायर कर दिया। गोली शेरू के पैर में लगी।

इसके बाद आरोपी वहां से भाग गए। बताया जाता है कि घटना के बाद अथर के घर पहुंचे बाइक सवार दो युवकों ने गोलियां चलाईं। सूचना मिलते ही पुलिस सर्विस सेंटर और अथर के घर पहुंच गई। पुलिस ने शेखू को अस्पताल में भर्ती कराया है, जबकि अथर के घर से भी खाली खोखा पुलिस को मिले हैं। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी मिले हैं। इसमें दो संदिग्ध नजर आ रहे हैं। हालांकि अब तक पुलिस आरोपियों का पता नहीं लगा पाई है।



Source link