Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
पन्ना21 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
प्रतिकात्मक फोटो
- आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज
देवेंद्रनगर थाना के ग्राम गुखौर में जमीनी विवाद के चलते एक युवक ने अपने ही चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बीती रात करीब साढ़े 8 बजे अर्जुन कुशवाहा पिता बृजलाल कुशवाहा 23 वर्ष की चचेरे भाई भूपेंद्र कुशवाहा पिता शिवचरण कुशवाहा से जमीन-जायदाद को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर चचेरे भाई भूपेंद्र ने अर्जुन पर कट्टे से फायर कर दिया। कट्टे से निकली गोली सीधे अर्जुन कुशवाहा के पेट में जा धंसी। लहूलुहान होकर जमीन पर गिरे अर्जुन को मृत समझकर आरोपी भूपेंद्र मौके से भाग निकला।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, घायल युवक को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र देवेंद्रनगर भेजा। अर्जुन कुशवाहा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवेंद्रनगर पहुंचने पर बीएमओ डॉ. अभिषेक जैन ने परीक्षण करने उपरांत उसे आधिकारिक तौर मृत घोषित कर दिया। हत्या की इस जघन्य वारदात के बाद से गुखौर ग्राम तनाव और शोक का माहौल है। पुलिस हत्यारोपी की तलाश कर रही है।