मौसम के बदले मिजाज: दिन और रात का तापमान फिर उछला, दो दिन में हल्की बारिश की संभावना

मौसम के बदले मिजाज: दिन और रात का तापमान फिर उछला, दो दिन में हल्की बारिश की संभावना


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गुरुवार सुबह -सुबह हल्की सी धुंध भी रही

  • गुरुवार को न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री, बुधवार को अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री रहा है

शहर में एक बार फिर मौसम के मिजाज बदले-बदले से नजर आ रहे हैं। दिन और रात के तापमान में फिर से उछाल है। पश्चिमी विक्षोभ का असर दिख रहा है। मौसम विभाग की माने अगले दो दिन में हल्की बारिश भी हो सकती है। यही कारण है कि बुधवार को जहां अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री दर्ज किया गया था वहीं गुरुवार सुबह न्यूनतम तापमान भी 12.4 डिग्री दर्ज किया गया है। जो बीते दिवस 1.3 डिग्री अधिक रहा है।

अंचल सहित शहर का मौसम हर दिन के साथ नया रंग ले रहा है। कभी तेज धूप देखने को मिलती है तो कभी बादल छा जाते हैं। यही कारण है कि दिसंबर महीने के पहले 10 दिन निकल गए हैं इसके बाद भी लोगों को अभी तक ठंड का अहसास नहीं हुआ है। मौसम वैज्ञानिक सीके उपाध्याय की माने तो बीते साल भी दिसंबर में 15 दिसंबर के बाद ही ठंड बढ़ी थी। अभी पश्चिमी विक्षोभ के चलते तापमान ऐसा ही बना रहेगा। पर दो दिन में बादल छाने और बारिश की संभावना रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार 12 दिसंबर के आसपास शहर में हल्की बारिश हो सकती है।

सुबह के 8.30 बजे ही पारा 14.4 डिग्री पर

गुरुवार को न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री दर्ज किया गया था। पर जैसे सुबह से दिन बढ़ता गया पारा भी उछाल लेता रहा। सुबह के साढ़े पांच बजे 13.6 डिग्री और साढ़े आठ बजे तक यह 14.4 डिग्री तक पहुंच गया है। जिससे शहर के लोगों को जरा भी ठंड का अहसास नहीं हुआ है।

बीमार करने वाला मौसम

इस तरह का मौसम बीमार करने वाला होता है। जरा सी लापरवाही आपको बीमार कर सकती है। यही कारण है कि अभी सर्दी जुकाम के साथ ही वायरल फीवर के मरीज ओपीडी में ज्यादा आ रहे हैं। ऐसे समय में गर्म कपड़े पहनकर ही रहें। विशेषकर बुजुर्ग और बच्चों के मामलों में सावधानी ज्यादा बरतने की जरुरत है।



Source link